Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* चोरी के प्रकरण को चंद दिनों के भीतर सुलझाने में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* चोरी के प्रकरण को चंद दिनों के भीतर सुलझाने में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चोरी के प्रकरण को चंद दिनों के भीतर सुलझाने में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *पटवारी के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने का जेवर चोरी करने वाले एवं खरीददार सहित कुल 04 आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,*
    *आरोपियों से चोरी का सोना बेचकर खरीदा गया 01 नग स्कूटी, नगदी रकम 30000 रू., सोने के जेवरात लगभग 06 तोला समेत कुल कीमती 5,60,000 /- (पांच लाख साठ हजार रुपए) का माल जप्त,*
    *आरोपियों ने सोने के विभिन्न जेवरात कुल कीमती 2,63,019 /- (दो लाख तिरसठ हजार उन्नीस रू.) की चोरी कर लिया था,*
    *आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 148/2024 धारा 305,331(4), 317(2),3(5) भा.न्या.सं. का अपराध दर्ज।*

    नाम आरोपीगण-
    1. अनुज टंडन ऊर्फ गोलू उम्र 21 वर्ष निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव।
    2. मुकेश नामदेव उर्फ गोलू उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव।
    3. मनोज सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दर्रापारा पत्थलगांव।
    4. तुलसी सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बर्फ फैक्ट्री गली पत्थलगांव थाना पत्थलगांव।
    ——00——-

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रविकान्त सोनी उम्र 34 वर्ष निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) ने दिनांक 16.07.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम पाकरगांव में पटवारी के पद पर पदस्थ है कि दिनांक 09.07.2024 को सुबह 11ः30 बजे प्रेमनगर पत्थलगांव स्थित अपने निजी मकान को ताला लगाकर अपने ससुराल लातेहार झारखंड गया था तथा इसका छोटा भाई जो रायगढ़ रोड पत्थलगांव में रहता है देख-रेख करने बोला था कि दिनांक 15.07.2024 को दिन करीबन 11ः00 बजे इसका छोटा भाई ने मोबाईल फोन से बताया कि इसके मकान का दरवाजा का कुंदा टूटा हुआ है, अलमारी खुला हुआ है बताया तब यह वापस आकर देखा तो अलमारी में रखा लटकन 06 नग, लाकेट 04 नग, अंगुठी 1 नग, चैन 1 नग, नथिया 1 नग, झुमका 2 नग, नेकलेस 1 नग सभी सोने का कीमती रू. 2,63,019 /- को कोई अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा का कुंदा को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर अलमारी का लाॅक तोड़कर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर धारा 305, 331 (4) भा.न्या.सं. का अपराध घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा Human Int. (स्थानीय मुखबीर तंत्र) को एक्टिव कर प्रकरण की बारीकी से विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी माल मशरूका का पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबिर सूचना पर संदेही आरोपी अनुज टंडन निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 13-14.07.2024 के दरम्यानी रात्रि में यह तथा इसका साथी मुकेश नामदेव उर्फ गोलू मिलकर प्रार्थी के मकान दरवाजा का ताला तोड़कर उपरोक्त मशरूका को चोरी कर अपने पहचान के मनोज सिंह निवासी दर्रापारा पत्थलगांव को चोरी का मशरूका बिक्री करने हेतु सम्पर्क कर तुलसी सोनी निवासी बर्फ फैक्ट्री गली पत्थलगांव के पास चोरी की कुछ मशरूका को 2,93,000 /- रूपये में बिक्री किये हैं बताये एवं आरोपी अनुज टंडन के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अन्य सहयोगी आरोपियों को भी हिरासत में लेकर आरोपियों के मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपियों से सोने का 01 नग हार, 01 नग नथनी, 01 नग चैन, 02 नग कान का झुमका, 01 नग अंगूठी, 01 नग मंगलसूत्र का लाकेट, 01 नग लाकेट, घटना में प्रयुक्त 01 नग पेचकस, चोरी का सोना बेचकर खरीदा गया 01 नग स्कूटी, नगदी रकम 30000 रू. कुल कीमती 5,60,000 /- (पांच लाख साठ हजार रुपए) को गवाहों के समक्ष दिनांक 26.08.2024 को जब्त किया गया है। प्रकरण में धारा 317 (2), 3 (5) भा.न्या.संहिता जोड़ा गया है। प्रकरण के सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से पाये जाने से उन्हें दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक नशीरूद्दीन अंसारी, उप निरी. अर्जुन यादव, सउनि हरिराम टंडन, आर. 558 तुलसी रात्रे, 546 ताराचंद मिरेन्द्र, आर. अनंत मिराज किस्पोट्टा, आर. 08 पदुम वर्मा, 383 आशीशन टोप्पो, आर. 344 विरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहां गया है कि – *”पुलिस द्वारा Human Int. (स्थानीय मुखबीर तंत्र) की सहायता से अत्यंत सूझबूझ से कार्य करते हुए उक्त प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है, उक्त प्रकरण में सम्मिलित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।”*
    ——00——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को किया जा रहा लाभान्वित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैम्प कार्यालय की पहल से मड़ियाझरिया में पीडीएस दुकान संचालन करने की मिली स्वीकृति
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?