Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आरोपीगण देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव के विरूद्ध थाना जशपुर में अपराध क्र. 213/2023 धारा 409, 420, 109, 34 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आरोपीगण देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव के विरूद्ध थाना जशपुर में अपराध क्र. 213/2023 धारा 409, 420, 109, 34 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *एटीएम ऑपरेटर का कार्य करने के दौरान एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर रूपये को मिलकर ठगी एवं गबन करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने 06-06 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड से दंडित किया,*

    *देवनारायण यादव एवं हेमांनद यादव ने जशपुर क्षेत्र स्थित एटीएम का रू. 18,48,100 /-(अट्ठारह लाख अड़तालीस हजार एक सौ रू.) का गबन किया था,*

    *आरोपीगण देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव के विरूद्ध थाना जशपुर में अपराध क्र. 213/2023 धारा 409, 420, 109, 34 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध,*

    *अभियोजन पक्ष की ओर से प्रतिनिधित्वकर्ता श्री राहुल गुप्ता, ए.डी.पी.ओ. रहे।* 

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव वर्ष 2020 से सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीएम ऑपरेटर का कार्य करते हैं तथा जशपुर स्थित आईडीएफसी बैंक, डाकघर जषपुर के एटीएम में रूपये लोड करने का कार्य करते थे। दोनों आरोपीगण दिनांक 14.07.2023 को 16ः00 बजे से 17ः00 बजे के मध्य आईडीएफसी बैंक ए.टी.एम. एवं डाकघर ए.टी.एम. जशपुर अंतर्गत कंपनी में कार्य करते हुये ए.टी.एम. में जमा करने हेतु दिये गये रकम रू. 18,48,100 /- रूपये को ए.टी.एम. में जमा न कर रकम को हेरफेर एवं गबन कर अपराधिक घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी जयप्रकाश सोनवानी, असिस्टेंट मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना जशपुर में उक्त धारा के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 27.07.2023 को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उक्त ठगी के रकम से ईलाज कराने, शादी करने, जुआ खेलने एवं ट्रैक्टर खरीदने में खर्च करना बताया। पुलिस द्वारा मेमोरंडम कथनानुसार आरोपी देवनारायण से ठगी का बचा रकम 70 हजार रू. एवं 01 ट्रैक्टर, आरोपी हेमांनद यादव से ठगी का बचा रकम 30 हजार रू. जप्त किया गया है एवं आरोपीगण (1) देवनारायण यादव उम्र 27 साल निवासी श्रीटोली थाना दुलदुला एवं (2) हेमानंद यादव उम्र 27 साल निवासी पुरंगा थाना बगीचा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    उक्त प्रकरण में श्री अनिल कुमार चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जशपुर जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा दिनांक 28.06.2024 को आदेश पारित किया गया कि अभियोजन साक्ष्य की विवेचना से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर अभियुक्त 1-देवनारायण यादव एवं 2-हेमांनद यादव को धारा 409 के अपराध में 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रू. अर्थदण्ड, अर्थदण्ड की राषि अदा नहीं किये जाने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास, धारा 420 के अपराध में 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रू. अर्थदण्ड, अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं किये जाने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया है। अभियुक्तों को दी गई उपरोक्त सजाएं एक पूरा होने पर दूसरी सजा चलेंगी। प्रकरण में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रतिनिधि श्री राहुल गुप्ता, ए.डी.पी.ओ. थे।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* VIP एवं VVIP व्यक्तियों की सुरक्षा में लगे बल की नियमित चेकिंग करें,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिस ब्रिटेन ने हम पर हुकूमत की, मोदी राज में हमने उसे पीछे छोड़ा : सुधांशु त्रिवेदी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?