Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* करन सिंह भी थाना कुनकुरी के अप.क्र. 84/23 धारा 420, 511, 34 भा.द.सं. के प्रकरण में जेल की हवा खा चुका है,
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* करन सिंह भी थाना कुनकुरी के अप.क्र. 84/23 धारा 420, 511, 34 भा.द.सं. के प्रकरण में जेल की हवा खा चुका है,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ठग अंकित ताम्रकार का साथी सहआरोपी करन सिंह भी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल,*

    *करन सिंह ने षड्यंत्र कर ठगी करने एवं फर्जी दस्तावेज बनाने में अपने साथी का सहयोग किया है,*

    *करन सिंह भी थाना कुनकुरी के अप.क्र. 84/23 धारा 420, 511, 34 भा.द.सं. के प्रकरण में जेल की हवा खा चुका है,*

    *प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी जारी,* 

    प्रार्थी कमलेष जैन उम्र 51 साल निवासी जशपुरनगर के द्वारा दिनांक 27.03.2024 को भूमि स्वामी की भूमि का रजिस्ट्री कराने या दिये गये रूपये वापस करने बाबत शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में प्रस्तुत किया था, आवेदक के द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन पत्र की जाॅंच कराया गया। जांच पर अनावेदक अंकित ताम्रकार निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा आवेदक कमलेश जैन के साथ भूमि का सौदा की बात को लेकर लाखो रूपये लेकर धोखाधड़ी कर ठगी करना पाये जाने से अंकित ताम्रकार निवासी सन्ना रोड जशपुर एवं उसके साथी करन सिंह के विरूद्ध प्रथम दृष्टिया धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान आवेदक, गवाहों के कथन एवं आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजो का अवलोकन एवं विष्लेषण से पाया गया कि प्रार्थी और अभियुक्त अंकित ताम्रकार के मध्य भूमि क्रय-विक्रय की बातचीत हुई है, बातचीत में प्रार्थी द्वारा अंकित ताम्रकार से भूमि क्रय करने की ईच्छा व्यक्त करने पर अभियुक्त अंकित ताम्रकार ने मनबोध महतो भूमि स्वामी की भूमि खसरा नबंर 613/1 की भूमि प्रार्थी को विक्रय किये जाने का सौदा किया गया उक्त भूमि में प्रार्थी को आरोपी द्वारा दिखाई गई भूमि विक्रय हेतु प्रस्तावित स्थान से भिन्न भूमि है यह तथ्य प्रार्थी को जमीन सबंधित दस्तावेजो में पाई गई है। करन सिंह एवं अंकित ताम्रकार ने मिलकर भूमि के ऋण पुस्तिका एवं अन्य मूल्यवान दस्तावेज में कूटरचना कर असल के रूप में इस्तेमाल करते हुये फर्जी तरीके से दस्तावेज को तैयार कराया गया है। करन सिंह का उपरोक्त कृत्य अपराध धारा 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. का भी अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा जोड़ी गई है। प्रकरण के मुख्य अभियुक्त अंकित ताम्रकार को दिनांक 26.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा निरीक्षक रविशंकर तिवारी को सहअभियुक्त करन सिंह की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, विवेचना द्वारा मुखबीर लगाकर दबिश देकर करन सिंह को अभिरक्षा में लिया गया एवं पूछताछ करने पर अपने साथी अंकित ताम्रकार का उपरोक्त अपराध में साथ देना स्वीकार किया है। अभियुक्त *करन सिंह उम्र 27 साल निवासी सन्ना रोड जशपुर नगर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 26.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. शोभनाथ सिंह, आर. विनोद केरकेट्टा, आर. रवि राम का सराहनीय योगदान रहा है।

     

    —00—

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* कार्यशाला में जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सी.ई.ओ., लोक अभियोजक अधिकारीगण एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* समाज में व्यापक कुरीतियों को दूर करने पर हुई चर्चा- अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की संयुक्त बैठक संपन्न, आपसी परस्पर सहयोग एवं संवाद को दृढ़ रखने का हुआ निर्णय, राजस्थानी भाषा के प्रचार प्रसार का कार्य होगा तेज, सम्मेलन के दी ओम बिरला के दोबारा लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?