Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीएम जनमन योजना से लाभान्वित हो रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग*

    *जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का हुआ आयोजन*

    *ग्राम पंचायत सोनक्यारी में लगा कैंप, ग्रामीणों को मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं* 

    *बनाया गया आधार, आयुष्मान कार्ड, जन्म और जाति प्रमाण पत्र*

    जशपुरनगर 25 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में शिविर आयोजन का सिलसिला जारी है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सोनक्यारी के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर के बसाहट व पंचायत में पहुंचकर शिविर आयोजित कर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सिकल सेल जांच सहित विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत होकर निराकरण किया गया। ग्राम पंचायतों में पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच पहुंच कर अधिकारी-कर्मचारियों ने उनसे जानकारी ली। साथ ही उन्हें जनमन योजना की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सोनक्यारी में आयोजित शिविर में ग्राम गीधा एवं करादरी से पहाड़ी कोरवा पहुंचे । जहां 7 लोगों का बैंक खाता खोला गया, 4 पीएम किसान पंजीयन, 10 जाति प्रमाण पत्र, 5 राशन कार्ड नया बनया गया व 7 नए नाम जोड़ने आवेदन लिया गया। आयुष्मान कार्ड 9, जाब कार्ड 1, आधार कार्ड नया 15, अपडेट 2किया गया। इसी तरह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 53 लोगों को पौधा वितरण भी किया गया।

     

    गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान-पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही इन परिवारों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन इन समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लगातार प्रायसतर है जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* 80 वर्षीय बुजुर्ग रविचरण अब सुन सकता है आसानी से
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव , आचार्य समेत सभी छात्रों ने किया गुरु पूजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….

    July 18, 2026

    🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..

    July 18, 2026

    गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….
    • 🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..
    • गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….
    • पत्थलगांव के डिवाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास! रायपुर में गूंजा डॉ. विकास और डायरेक्टर मेघा गर्ग का नाम, हुमा कुरैशी के हाथों मिला महा-सम्मान!”……………
    • 📰 जर्नलिस्ट एसोसिएशन का असर: पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के निवेदन पर जशपुर पहुंचे कमिश्नर; राजस्व मामलों के तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?