Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रिस्पोंसिव पैरेटिव पर वर्कशाप हुआ सम्पन्न
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रिस्पोंसिव पैरेटिव पर वर्कशाप हुआ सम्पन्न

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए रिस्पोंसिव पैरेटिव पर वर्कशाप हुआ सम्पन्न* 

    *आंगनबाडी बच्चों के पालक बनेेगें परवरिश के चैंपियन*

     

    जशपुरनगर,15,जून,2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में यूनिसेफ के सहयोग से जशपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रवेशित 0-6 वर्ष के बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए रेस्पोंसिव पेरेटिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आज 14 जून को आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम को ‘‘परवरिश के चैंपियन’’ नाम दिया गया है । सीईओ अभिषेक कुमार समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिले की महिला बाल विकास की टीम बहुत अच्छी है। एसटी बाहुल्य इस क्षेत्र में हम बच्चो के बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सभी गुणो का विकास अवश्य करायेंगें। इसमें सीडीपीओ और सुपरवाइजर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आने वाले समय में आप सभी स्रोत प्रशिक्षक के रुप में कार्य करते हुए सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को अच्छी तरह प्रशिक्षित करेेेगे। जिला प्रशासन की ओर से उन्होने यूनिसेफ और विक्रमशीला एजुकेशन रिसर्च सोसाइटी को धन्यवाद भी दिया।

    यूनिसेफ की कंसल्टेन्ट व ट्रेनर श्रीमती गार्गी परदेशी और विक्रमशीला के राज्य प्रबंधक रविन्द्र यादव ने 125 सुपरवाईजर और परियोजना अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया । कार्यक्रम का उदघाटन यूनिसेफ कंसल्टेंट श्रीमती रंजू मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, जिला कार्यक्रम अधिकारी विद्याधर पटेल, नोडल अधिकारी यशस्वी जशपुर विनोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में हुआ।

    श्रीमती गार्गी परदेशी ने कहा है कि 0-6 वर्ष की आयु किसी बच्चे के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है। कलेक्टर रवि मित्तल और जिला प्रशासन को इन बच्चों के लिए यह कार्यक्रम आयोजन कराने के लिए मैं धन्यवाद देती हूँ। जशपुर को यूनिसेफ रोल मॉडल के रुप मे विकसित करना चाहती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर हमेशा आगे रहा है, मेरा ऐसा विश्वास है कि बच्चों की बेहतर परवरिश में भी जशपुर आगे ही रहेगा। ट्रेनर श्रीमती गार्गी परदेशी और रविन्द्र यादव ने प्रशिक्षण में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की परवरिश कैसे करें ? पालक सत्र का आयोजन कैसे किया जाना है के विषय में बताया है । प्रशिक्षार्थियों को विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से रोल प्ले भी कराया गया। 0-6 वर्ष आयु के बच्चों के परवरिश में निवेश उनके बेहतर शिक्षा के लिए आवश्यक होती है । इस उम्र में संवेदनशील परवरिश प्रत्येक बच्चे की जरूरत होती है । विगत माह जिले के सभी परियोजना अधिकारी और सुपरवाईजर्स ने श्रीमती गार्गी परदेशी के मार्गदर्शन में आयोजित वर्चुवल मिटिंग के माध्यम से नवांकुर ऑनलाईन कोर्स भी किया है।

    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने प्रशिक्षार्थियों को संबाधित करते हुए कहा कि बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्रों से अधिक समय पालको के साथ रहते हैं। इसलिए श्रेष्ठ पालकत्व की आवश्यकता हैं। इसमें जीरो थप्पड का कांन्सेप्ट शामिल किया जाना चाहिए। जीरो थप्पड का अर्थ ऐसी परिस्थितियाँ निर्मित करने से हैं, जिसमें पालको से अपने बच्चोे को डांटने या मारने से बचना चाहिए।

    कार्यक्रम में यशस्वी जशपुर के अवनीश पाण्डेय, विक्रमशीला से स्रोत प्रशिक्षक योगेन्द्र जैन और जगत मल्होत्रा भी सम्मिलित रहे।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जान से मारने की धमकी देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म करने का अभियुक्त संतोष नायक को फरसाबहार पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार,
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ऑनलाइन माध्यम से 20 जून 2024, 11:00 बजे पूर्वाह्न को होगी परीक्षा
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?