Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस को पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार मिल रही है सफलता,*

    *आज लोदाम पुलिस ने 11 नग मवेशी को तस्करी होने से बचाया,*

    *पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 ई.एल. 5986 को किया गया जप्त,*

    *पुलिस के दबाव में आकर पशु तस्कर पीकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया,*

    *तस्कर की पतासाजी जारी,*  

    *थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

     

    आज दिनांक 06.06.2024 के प्रातः लगभग 03ः30 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि पोरतेंगा, पिल्खी, जुरतेला रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एल. 5986 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना लोदाम, थाना दुलदुला, चौकी आरा एवं पुलिस लाईन जशपुर से बल अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पोरतेंगा एवं लोखंडी के बीच जंगल में नाकाबंदी कर रोड में आ रही पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एल. 5986 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त वाहन की चालक ने पुलिस को देखकर पीकअप वाहन को लगभग 100 की गति से चलाते हुये रोड में भाग रहा था, जिसके वाहन को पुलिस द्वारा पीछा कर विषेष तरीके से पंचर कर दिया, पीकअप वाहन के चालक ने कुछ दूर जाकर पीकअप को रोड के किनारे खड़ी कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 11 नग मवेशी बरामद कर सुरक्षार्थ रखा गया है। थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240606-WA0186.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240606-WA0185.mp4

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना लोदाम से स.उ.नि. कमल राठिया, प्र.आर. 388 विजय खूंटे, प्र.आर. 371 वितिन राम, प्र.आर. 419 अनानियुस टोप्पो, आर. 305 हरिहर यादव, आर. 499 हरिष केंवट, आर. 158, 336 एवं चौकी आरा से उप निरीक्षक संतोष सिंह, थाना दुलदुला से उ.नि. राजकुमार कष्यप, स.उ.नि. अपलेजर खेस्स एवं अन्य अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि -“*जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।”*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* आंधी तूफान से ठप्प बिजली आपूर्ति बहाल करने विद्युत विभाग ने झोंकी ताकत
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना सन्ना अप.क्र. 48/2024 धारा 363, 366, 376, 376(डी), 34(बी) भा.द.सं. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?