Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जेईई एडवांस्ड में एआईआर रैंक 3664 के साथ हासिल की सफलता
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जेईई एडवांस्ड में एआईआर रैंक 3664 के साथ हासिल की सफलता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर के छात्र आयुष साहू का आईआईटी-खड़गपुर में हुआ चयन*

    *जेईई एडवांस्ड में एआईआर रैंक 3664 के साथ हासिल की सफलता*

    *पहले प्रयास में बने टॉपर, बढ़ाया प्रदेश का मान*

    *कलेक्टर और सीइओ ने आयुष को दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*

    जशपुरनगर 25 जून 2024/ जशपुर जिला उन जिलों में से एक है जो अपनी कई उपलब्धियों, सांस्कृतिक, परम्परा और प्राकृतिक सौंदर्य, शिक्षा सहित अन्य वजहों से जाने जाते हैं। वहीं यहां के लोग हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी है। जशपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष अपना परचम लहरा रहा है। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद अब यहां के छात्रों ने कई प्रतियोगी परीक्षाओं सहित देश के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इन्हीं में से एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में भाग लेने वाले राज्य सरकारों द्वारा वित्तपोषित/मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों बीई/बी.टेक में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेंस और जेईई एडवांस्ड परीक्षा में जशपुर के छात्र आयुष कुमार साहू ने सफलता हासिल की है।

     

    *जेईई एडवांस्ड में एआईआर रैंक 3664 अंक के साथ हासिल की सफलता*

     

    विगत दिनों घोषित हुए जेईई एडवांस्ड परीक्षा-2024 के परिणाम में जशपुरनगर के छात्र आयुष कुमार साहू

    ने सफलता हासिल कर पूरे जिले समेत प्रदेश का नाम रौशन किया है। आयुष की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। वही आयुष को इस सफलता के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने बधाई दी हैं। जेईई एडवांस्ड में एआईआर रैंक 3664 अंक के साथ आयुष ने सफलता हासिल की है। इस बेहतर रैंक के साथ आयुष का देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक आईआईटी-खड़गपुर में चयन हो गया है।

     

    *पहले प्रयास में बने टॉपर, बढ़ाया प्रदेश का मान*

     

    छात्र आयुष कुमार ने जेईई एडवांस्ड में 360 में 184 अंक प्राप्त किए है। आयुष ने बतया कि वह 12वीं की पढ़ाई के साथ ही जेईई के लिए राजस्थान में कोचिंग ले रहा था। जेईई मेंस उन्होंने 99.30 परसेंटाइल और जेईई एडवांस्ड में 667 कैटेगरी रैंक के साथ ऑल इंडिया स्तर पर 3664 रैंक हासिल की है। आयुष ने सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके बेहतर मार्गदर्शन से ही यह सफलता हासिल किया है। छात्र आयुष ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के आधार पर किसी भी सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

     

    *पिता-माता ने बेटे की इस सफलता पर जताई खुशी*

     

    पिता श्री नकुल साहू और माता श्रीमती सरिता साहू ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताई। पिता ने कहा कि आयुष बचपन से ही होनहार है, 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में आयुष ने बेहतर किया था। हमारे परिवार में ज्यादातर लोग डॉक्टर है। बेटे को जो भी बनना और करना है उसके लिए उसे पूरी आजादी है, बेटे का देश के एक बेहतर प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा प्राप्त करना हर माता पिता के लिए गर्व की बात होगी। परिवार में खुशी का माहौल है और एक पिता के नाते अपने बेटे पर मुझे गर्व है।

    आयुष के पिता श्री नकुल साहू जिला अस्पताल में कार्यरत हैं और माता आत्मानंद हिंदी मीडियम में शिक्षिका है। उनकी एक बहन है जो की अभी कक्षा 8वीं में अध्यनरत है।आयुष साहू शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं उनकी शुरुआती शिक्षा कक्षा पहली से पांचवी तक केंद्रीय विद्यालय जशपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने सैनिक स्कूल अंबिकापुर में पांचवी से दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद आयुष कोटा के एलेन कोचिंग सेंटर मे जेईई मैंस और एडवांस की तैयारी के लिए गए और वहां ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटा में 12वीं की शिक्षा ग्रहण करते हुए इन्होंने इस वर्ष 2024 के जेईई मेंस की परीक्षा में 99.30 परसेंटाइल और जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 3664 हासिल प्राप्त किए ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में अपने दायित्वों के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी कार्य में उत्कृष्ठ कार्य के लिए हुए सम्मानित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    July 13, 2026

    डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    • जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………
    • सिंघमों के हाथ में आया डिजिटल हथियार! सरगुजा पुलिस हुई ‘स्मार्ट’, पढ़िए ‘आज की सुर्खियां’ के उप-संपादक वैभव शर्मा की यह धमाकेदार खबर!…………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?