राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा पत्थलगांव मे रखी गई साप्ताहिक व्यवसायी शाखा की नींव , व्यवसायी एवम पेशेवर स्वयंसेवक रहे उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव लोगो को राष्ट्रहित के कार्यों में संलग्न करने हेतु जुटी रहती है । पत्थलगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्वामी विवेकानंद संयुक्त विद्यार्थी प्रभात शाखा नित्य प्रतिदिन सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में लगती है , जिसमे अधिकतर बच्चे एवं युवा वर्ग सहभागिता निभाते है । पत्थलगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाल स्वयंसेवकों को जोड़ने में हमेशा से सफल रहा है , अब युवा एवं प्रौढ़ वर्ग (व्यवसायी/पेशेवर) को संघ से जोड़ने हेतु व्यवसायी शाखा की नींव रखी गई ; जिसमें आज 25 से अधिक स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता निभाई ।
संघ की शाखा में आने से सबसे पहला लाभ स्वयं को मिलता है क्योंकि नित्य प्रति शाखा आने से व्यक्ति शारीरिक , मानसिक एवं बौद्धिक रूप से दृढ़ होता जाता है और उसके दिनचर्या में चमत्कारिक परिवर्तन देखने को मिलते है , दूसरा लाभ समाज को मिलता है क्योंकि प्रत्येक स्वयंसेवक में समाज सेवा का भाव स्वत: जागृत हो जाता है एवम तीसरा लाभ देश को मिलता है क्योंकि जब संघ समाज तक पहुंचने लगता है तो राष्ट्रहित में कार्य होने लगते है ; जिससे राष्ट्र उत्तरोत्तर समृद्धि की ओर उन्मुख होने लगता है !!

आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
