Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में लगा भव्य भंडारा , वर्षा होने के बाद भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
    Uncategorized

    *सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में लगा भव्य भंडारा , वर्षा होने के बाद भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पत्थलगांव के शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में लगा भव्य भंडारा , वर्षा होने के बाद भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया*

    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पत्थलगांव के शनि मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त भक्तजन पानी गिरने के बाद भी प्रसाद ग्रहण करने हेतु मंदिर प्रांगण में पहुंचे एवं शनिदेव की कृपा प्राप्त की । बच्चों से लेकर बूढ़ों के मन में श्रद्धा भाव की कोई कमी नहीं रही , सभी शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनी ओर से गिलहरी सेवा प्रदान कर पुण्य के भागी बने । शनि देव न्यायाधीश स्वरूप है ; जो कि प्रत्येक मानव को बिना किसी भेदभाव के उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं । अतः सदैव हमारे गुरुजन भी कहते हैं कि शनि देव से नहीं , अपने कर्मों से डरना चाहिए क्योंकि यदि आपके कर्म सही रहेंगे तो शनि देव आप पर कृपा ही बरसाएंगे । इसलिए सभी भक्तजन सदैव अपने कर्मों पर ध्यान रखते हुए शनिदेव को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं एवं शनि जयंती शनि भक्तों के लिए विशेष मानी गई है । अतः पत्थलगांव में भी शनि जयंती के उपलक्ष में हवन के पश्चात ब्राह्मण भोज करा कर भंडारा प्रारंभ किया गया ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/06/VID-20240606-WA0131.mp4

     

    सनातन धर्म में प्रथा ही कुछ इस प्रकार है कि ; यदि भक्ति मकान में घुस जाए तो वह मंदिर बन जाता है , किसी स्थान विशेष में भक्ति आ जाए तो वह तीर्थ बन जाता है , किसी जल स्रोत में भक्ति आ जाए तो वह गंगा बन जाती है , किसी मनुष्य में घुस जाए तो वह भक्त बन जाता है और यदि भक्ति भोजन में प्रवेश कर जाए तो वह प्रसाद बन जाता हैं । और इसी प्रसाद के माध्यम से भक्ति की पूर्णता होती है ।

     

    सनातन धर्म की मान्यता कुछ इस प्रकार भी है कि यदि एक व्यक्ति केवल प्रसाद ग्रहण करता है तो भी उसके मन में भक्ति नमक अमृत प्रवाहित हो जाता है एवं वह धीरे-धीरे भक्ति पथ की और अग्रेषित होने लगता है । इस मान्यता के साक्षात उदाहरण स्वयं श्री नारद मुनि जी हैं जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण के प्रसाद को ग्रहण कर अनन्य भक्ति प्राप्त की । अतः सनातन धर्म में चाहे कोई भी उत्सव हो भंडारे को प्राथमिकता अवश्य प्रदान की जाती है एवं सभी भक्तजन इसे ग्रहण कर पुण्य के भागी बनते हैं…!!

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया धूमधाम से
    Next Article *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?