Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर-* मामूली विवाद में वृद्ध दंपति ने की अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हो गई भाई की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर-* मामूली विवाद में वृद्ध दंपति ने की अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हो गई भाई की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मामूली विवाद में वृद्ध दंपति ने की अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हो गई भाई की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अग्बाधार, सरनाटोली का*

    *आरोपी दंपत्ति के विरुद्ध थाना कांसाबेल में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल।

    2. सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग)।

    —-000—

    मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत निवासी प्रार्थी दुष्यंत राम, उम्र 40 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12.08.25 को उसके बड़े पिताजी, मृतक पूषा राम उम्र 72 वर्ष के द्वारा आरोपी बुटुल राम जो कि मृतक पूषा राम का सौतेला बड़ा भाई है ,के घर जाकर, आरोपी बुटुल राम के बेटे को शराब पीने हेतु चलने के लिए बोला गया, जिससे नाराज होकर आरोपी बुटुल राम के द्वारा, मेरे बेटे को शराब पिलाकर, बर्बाद कर रहे हो, कहते हुए, अपने सौतेले भाई मृतक पूषा राम से, बाद विवाद किया जाने लगा, विवाद के दौरान आरोपी बुटुल राम की पत्नी आरोपिया सुखमति बाई उम्र 67 वर्ष भी मौके पर आ पहुंची, व उक्त दोनों के द्वारा मृतक पूषा राम के ऊपर लाठी से वार किया गया, जिससे मृतक पूषा राम के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण घायल पूषा राम दिनांक 13.08.25 को इलाज हेतु शासकीय अस्पताल कांसाबेल में एडमिट कराया गया था, ईलाज के दौरान दिनांक 14.08.25 को पूषा राम की ,सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से मृत्यु हो गई।

    रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में आरोपी दंपत्ति क्रमशः 1. बुटुलराम उम्र 73 वर्ष निवासी ग्राम अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल।

    2. सुखमति बाई पति बुटलू राम उम्र 67 वर्ष निवासी अग्बाधार , सरनाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ ग) के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1)(3)(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपी दंपति को हिरासत में लिया गया। व उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांस के डंडे सहित घटना के वक्त पहने कपड़े को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

    पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक नारायण सिंह, आरक्षक सुभाष चंद्र बोस, व सैनिक जोगेंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि कांसाबेल क्षेत्र में एक वृद्ध दंपति के द्वारा, अपने ही सौतेले भाई पर लाठी से वार किया गया था, जिसकी, कि ईलाज के दौरान मौत हो गई है, पुलिस ने दोनों दंपतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर में हर्ष उल्लास का माहौल…………
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जुआ एक्ट के मामले मे कुल 07 आरोपी गिरफ़्तार, 24050/- रुपये नगद रकम बरामद
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?