Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जयपुर तहलका* सरपंच , सचिव उत्साहित, ग्राम पंचायत को सुपोषित करने लिया संकल्प
    Uncategorized

    *जयपुर तहलका* सरपंच , सचिव उत्साहित, ग्राम पंचायत को सुपोषित करने लिया संकल्प

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कुपोषण रोकथाम विषय पर सरपंच, सचिव का एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन*

    *सरपंच , सचिव उत्साहित, ग्राम पंचायत को सुपोषित करने लिया संकल्प*

    *हम सुपोषित होंगे, गांव विकास करेगा, कुपोषण से मुक्त होने सबकी सहभागिता आवश्यक_कलेक्टर*

    *कलेक्टर ने कुपोषण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सरपंच सचिव को किया सम्मानित*

    जशपुर नगर,08,जुलाई,2023/ जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। जिसके अतंर्गत प्रथम चरण में 50 सबसे अधिक कुपोषित वाले ग्राम पंचायत को चिन्हाकिंत किया है। जिसमें कुपोषण को दूर करने के लिए के सरपंच एवं सचिव का जिला पंचायत जशपुर सभाकक्ष में बैठक सह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरपंच एवं सचिव को कुपोषण को कैसे कम किया जाये पौष्टिक आहार के संबंध में व्यापक जानकारी देकर सहभागिता सुनिश्चित करने आग्रह किया गया। ग्राम पंचायत को सुपोषित करने सरपंच , सचिव उत्साहित होकर संकल्प लिया।
    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कुपोषण रोकथाम विषय के सरपंच, सचिव के एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। उन्होंने जिले को कुपोषण मुक्त करने उपस्थित सरपंच सचिव को प्रेरित करते हुए कहा कि पंचायत में हम सुपोषित होंगे तो गांव विकास करेगा। कुपोषण मुक्त होने के लिए हम सबकी भागीदारी आवश्यक है। आप सभी सरपंच सचिव आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदाय कर रहे हैं जो कि सराहनीय है आप सभी निरंतर मानव सेवा की कार्य करते रहें। हम सभी के प्रयास से जिलों को निश्चित ही कुपोषित मुक्त कर पाएंगे और हमारा जिला सभी क्षेत्रों में विकास करेगा।

    कलेक्टर ने कुपोषण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सरपंच सचिव को किया सम्मानित
    इस दौरान कलेक्टर डॉ मित्तल ने कुपोषण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सरपंच सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।जिसमें सरपंच श्री विलियम कुजूर, सचिव श्री ज्ञानेन्द्र गुप्ता ग्राम पंचायत गम्हरिया, सरपंच श्री रोहिताश्व भगत, सचिव श्री महेन्द्र राम ग्राम पंचायत कुटमा, सरपंच श्री दिलीप टोप्पो, सचिव श्री माणिकचन्द्र ग्राम पंचायत रंगले, सरपंच श्री देवलाल भगत, ग्राम पंचायत देवड़ाड, सरपंच श्रीमती शकुन्तला कश्यप, सचिव श्री विक्टर लकड़ा, ग्राम पंचायत चटकपुर, सरपंच श्रीमती जलमुनी बाई, सचिव श्री गणेश यादव, ग्राम पंचायत पंड्रापाठ, सरपंच श्री रोहित खलखो, सचिव श्रीमती नमिता बरूवा ग्राम पंचायत पोरतेंगा, सरपंच श्रीमती मुक्तिलता प्रधान, ग्राम पंचायत नारायणपुर को अपने अपने ग्राम पंचायत में कुपोषित बच्चे के माता-पिता को गृह भेट कर एनआरसी भेजने, कुपोषित बच्चों को गोद लेकर सुपोषित करने का संकल्प, कुपोषित बच्चों को अपने खर्च पर बालमोज कराने अंडा, दूध, फल वितरण करने जैसे सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर ने सम्मानित कर उन्हें श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
    गौरतलब है कि चिन्हाकित 50 पंचायत में कुपोषण बच्चों की संख्या प्रारम्भ में 3196 थी। विगत छः महीने में विशेष सुपोषण चौपाल आयोजन के बाद उन 50 पंचायत में 1165 बच्चें सुपोषित हुए है और वर्तमान में 2031 कुपोषित बच्चे है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका* किसानों से चर्चा कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने प्रेरित किया
    Next Article *जसपुर तहलका* भौतिक विषय अध्यापन कराने वाले शिक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?