Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अगला सेमिनार का आयोजन 7 अगस्त को कुनकुरी में
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अगला सेमिनार का आयोजन 7 अगस्त को कुनकुरी में

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    समाचार

    *नवगुरुकुल द्वारा पत्थलगांव में सेमिनार का किया गया आयोजन*
    *प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के संबंध में युवतियों को दी गई जानकारी*

    *अगला सेमिनार का आयोजन 7 अगस्त को कुनकुरी में*

    जशपुरनगर 03 अगस्त 2023/जिला प्रशासन एवं नवगुरुकुल संस्था द्वारा जिले की युवतियों, महिलाओं को कोडिंग सहित 5 कोर्स के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत खासकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, लीडरशिप सिखाई जा रही हैं। जशपुर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में18 महीने का उपरोक्त निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। वर्तमान में यहाँ संचालित सभी कोर्स में 80 से अधिक छात्राएं प्रशिक्षण ले रहीं हैं। वहीं बाकि रिक्त सीटों के लिए जिले के सभी ब्लॉक में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा हैं। विगत दिनों यह आयोजन पत्थलगांव के सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। जहाँ 200 से अधिक छात्राएं शामिल हुई। सेमिनार में शामिल सभी छात्राओं को प्रोग्रामिंग सहित लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित सभी 5 कोर्स कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस ,मेनेजमेंट के संबंध में जानकारियां दी गई। इस क्रम में अगला सेमिनार का आयोजन 7 अगस्त को कुनकुरी में किया जायेगा । इसके अलावा आगामी दिनों में दुलदुला, मनोरा सहित अन्य ब्लॉक में भी इसका आयोजन किया जाना है। हालांकि इससे पहले भी जशपुर, पत्थलगांव सहित जिले के सभी ब्लॉक में इस प्रकार के सेमिनार एवं प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है जिसमें हजारों की सख्यां में बच्चों ने सेमिनार व प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। अभी वर्तमान में लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित सभी 5 कोर्स के 150 सीटों में 80 से अधिक छात्राएं प्रशिक्षण ले रहीं हैं। वहीं बाकि रिक्त सीटों के लिए जिले के सभी ब्लॉक में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा हैं।

    इसके अंतर्गत खासकर युवतियों, महिलाओं को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस ,मेनेजमेंट के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, लीडरशिप सिखाई जायेगी। जिसके लिए आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षा और सेमिनार में इक्छुक छात्राएं भाग ले सकती है। इन प्रवेश परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस, मेनेजमेंट’ का निःशुल्क प्राप्त करेंगी। जिससे इन सभी क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकेंगी और भविष्य में उन्हें ’’एमेजान’’, ’’नेटवेस्ट’’, ’’एप्पस्क्रीप’’, ’’मैक्युरी’’, ’’एक्सेन्चर’’ जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा ड्राप आउट छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगी। इसके अलावा 12वीं व कॉलेज की छात्राएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अधिक से अधिक संख्या में युवतियों, महिलाओं को इस सेमिनार में उपस्थित रहकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* एसडीएम पत्थलगांव, फरसाबहार एवं कुनकुरी ने ली पटवारी, सेक्टर प्रभारी, बीएलओ और सुपरवाईजर की बैठक
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जूनियर डॉक्टर्स का किया समर्थन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?