*असम विधायक भास्कर शर्मा के बिल्हा प्रवास के दौरान स्वागत कर आत्मीय मुलाकात किये पूर्व विधानसभा धरमलाल कौशिक*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला बिलासपुर के विधानसभा बिल्हा प्रवास पर आए असम विधायक भास्कर शर्मा का विधानसभा बिल्हा के परसदा स्थित निवास में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाया व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्ण रूप से केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार का उद्देश्य लोगों की सेवा करना नहीं बल्कि जनता के जेबों में डाका डालकर अपनी जेब भरना है। प्रदेश की पूरी जनता कांग्रेस सरकार के कुनीतियों से त्रस्त है, जनता का आक्रोश उबल रहा है और इस आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

