Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* एटीएम आपरेटर द्वारा एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर रूपये को मिलकर गबन करने वाले 02 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* एटीएम आपरेटर द्वारा एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर रूपये को मिलकर गबन करने वाले 02 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * एटीएम आपरेटर द्वारा एटीएम मशीन में रूपये लोड न कर रूपये को मिलकर गबन करने वाले 02 आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    *थाना जशपुर स्थित एटीएम से रू. 18,48,100 /- एवं थाना पत्थलगांव स्थित एटीएम से रू. 36,86,200 /- कुल रू. 55,34,300 /- (पछपन लाख चौतीस हजार तीन सौ) रू. आरोपियों ने किया गबन,*
    * आरोपीगण देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव के विरूद्ध थाना जशपुर में अप. क्र. 213/23 धारा 409 भा.द.वि. एवं थाना पत्थलगांव में अप. क्र. 219/23 धारा 409, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*

    *गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- (1) देवनारायण यादव उम्र 27 साल निवासी श्रीटोली थाना दुलदुला।*
    *(2) हेमानंद यादव उम्र 27 साल निवासी पुरंगा थाना बगीचा।*

    *आरोपियों से जप्ती:-*
    *(1) 01 जाॅनडियर कंपनी का ट्रैक्टर कीमती 07 लाख रू.।*
    *(2) नगद रू. 3,33,600 /- (तीन लाख तैंतीस हजार छः सौ रूपये)*
    *(3) 01 नग मोटर सायकल।*
    ———00———–
    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी देवनारायण यादव एवं हेमानंद यादव सेक्युर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में एटीएम ऑपरेटर का कार्य करते हैं तथा जशपुर स्थित आईडीएफसी बैंक, पत्थलगांव एक्सिस बैंक तथा डाकघर जशपुर के एटीएम में रूपये लोड करने का कार्य करते थे। दोनों आरोपीगण बैंक से रूपये प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड करने का कार्य करते थे। उक्त आरोपीगण द्वारा दिनांक 03.08.2022 से कई बार में जशपुर स्थित बैंक से रू. 18,48,100 /- को बैंक से प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड न कर आपस में बांटकर गबन कर लिये। इसी प्रकार पत्थलगांव स्थित एक्सिस बैंक से कई बार में रू. 36,86,200 /- को प्राप्त कर उसे एटीएम में लोड नहीं कर कुल रू. 55,34,300 /- (पछपन लाख चैंतीस हजार तीन सौ) का गबन किया गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230730-WA0018.mp4

     

    उक्त दोनों आरोपियों को बैंक से विभिन्न एटीएम में लोड करने के लिये रकम दिया जाता था जिसे इनके द्वारा एटीएम में लोड न कर कभी 01 लाख, 02 लाख, 03 लाख रूपये को एटीएम में कम लोड करते थे एवं बचत रकम को गबन कर आपस में बांट लेते थे। दोनों आरोपियों ने प्राप्त रकम को खर्च कर दिए है। उक्त दोनों आरोपियों के पास जब रकम कम हो जाता था और कैश को बैंक में दिखाना होता था तो उनका एक साथी जो एटीएम मशीन में रकम डालने का कार्य करता है

     

    उससे कभी 05 लाख, 10 लाख, 20 लाख रू. बैंक में ले जाकर कैशीयर को दिखा देते थे एवं दिखाये गये रकम को पुनः अपने दोस्त को वापस कर देते थे, इसके एवज में उनका दोस्त उनसे 10-15 हजार रू. चार्ज लेता था। दोनों आरोपियों से नगदी रकम जप्त किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 30.07.2023 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

    उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. सकलू राम भगत, आर.350 हेमंत कुजूर, आर. 378 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ एवं अन्य स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना जशपुर स्थित एटीएम से रू. 18,48,100 /- एवं थाना पत्थलगांव स्थित एटीएम से रू. 36,86,200 /- कुल रू. 55,34,300 /- (पछपन लाख चौतीस हजार तीन सौ) रू. आरोपियों ने किया गबन,
    Next Article * छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में कमी को लेकर चिंता व्यक्त की
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?