Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* चोरी में संलिप्त आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू थाना फरसाबहार का निगरानी बदमाश
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* चोरी में संलिप्त आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू थाना फरसाबहार का निगरानी बदमाश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * मोटर सायकल चोरी करने के मामले में फरसाबहार थाना ने 02 आरोपियों को चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,*
    * दोनों आरोपी मोटर सायकल की चोरी उपरांत बेचने का प्रयास कर रहे थे,*
    * चोरी में संलिप्त आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू थाना फरसाबहार का निगरानी बदमाश,*
    * थाना फरसाबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 52/23 धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।*
    ———-000——-
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र यादव उम्र 32 साल निवासी फरसाबहार ने दिनांक 08.11.2023 को थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के शाम लगभग 07 बजे अपने मामा अर्जून यादव के घर सब्जी पहुचाने अपनी हीरो होंडा मोटर सायकल (कीमती लगभग 20 हजार) से गया था। मोटर सायकल को घर के बाहर खड़ी कर अपने मामा के पास जाकर उनसे बातचीत करने लगा, कुछ देर बाद वापस अपने मोटर सायकल के पास आया तो देखा कि उसका मोटर सायकल वहां पर मौजूद नहीं था, कोई अज्ञात चोर उसके हीरो होंडा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना फरसाबहार को मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति सेकेंड हैंड मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर प्रकरण के संदेही आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू एवं उमाशंकर यादव को मोटर सायकल सहित अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी उमाशंकर यादव ने बताया कि प्रार्थी महेन्द्र यादव उसका भाई है, वह उक्त दिनांक को सब्जी पहुंचाने उसके घर आया था, उसी दौरान मौका देखकर वह अपने साथी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू के साथ मिलकर उसके मोटर सायकल को चोरी कर लिया। आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर *आरोपी 1 – रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिडरू उम्र 35 साल निवासी तुबा एवं 2-उमाशंकर यादव उम्र 30 साल निवासी फरसाबहार* को आज दिनांक 09.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. शांतिप्रमोद टोप्पो, प्र.आर. सुमन टोप्पो, आर. 581 रामसागर नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मीडिया सेंटर, समस्या निवारण, डाटा कलेक्शन और शिकायत का किया जाएगा मॉनिटरिंग
    Next Article ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के संग भाजपा प्रत्याशी का गुप्त वार्तालाप
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?