Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* इकलौते जवान बेटे को खोने के बाद आशाहीन दंपति IVF से बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* इकलौते जवान बेटे को खोने के बाद आशाहीन दंपति IVF से बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *इकलौते जवान बेटे को खोने के बाद आशाहीन दंपति IVF से बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता*

    रायपुर, 23 अगस्त। रायपुर के प्रतिष्ठित अत्याधुनिक अस्पताल साई बाबा वूमेंस हॉस्पिटल (एसबीएच हॉस्पिटल) में एक दंपति शादी के 20 वर्षों बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इस दंपति ने हाल ही में अपने इकलौते जवान बेटे को खो दिया था। यह एक ऐसी त्रासदी थी जिससे इनका परिवार अधूरा हो गया था और दोनो पति व पत्नी भावात्मक रूप से टूट चुके थे। इसके बाद इन्होंने ivf ट्रीटमेंट के जरिए अपने परिवार को पूर्ण करने का निर्णय लिया और सकारात्मक सोच के साथ उन्होंने एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल को चुना। जब महिला एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल में इऩ्फर्टिलिटी (IVF) के उपचार के लिए आई तो उसकी उम्र 41 वर्ष थी। इस महिला को शारीरिक तकलीफें भी थीं, उनका वजन 130 किलो था। 40 से अधिक बीएमआई के साथ उनका यह मोटापा बीमारी की हद तक बढ़ा हुआ था। तब महिला का शरीर गर्भधारण के लिए तैयार नहीं था।एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल के फर्टिलिटी एक्सपर्ट ने उन्हें सबसे पहले वजन घटाने की सलाह दी। कई कोशिशों के बाद भी उन्हें वजन कम करने में सफलता नहीं मिली। आखिर साईंबाबा अस्पताल (एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल) के विशेषज्ञों ने बेरियाट्रिक सर्जरी का फैसला किया।
    इसके एक वर्ष बाद एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने आईवीएफ की योजना बनाई। उस महिला में संतान प्राप्ति की तीव्र चाहत और इरादों के प्रति गंभीरता थी। आईवीएफ के पहले चक्र में ही एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटलके डॉक्टर्स को सफलता मिल गई। मगर इसमें जटिलता बहुत थी। उन्हें समय से पहले ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी, इसलिए अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जटिलताओं को देखते हुए समय से पहले ही डिलीवरी हेतु सर्जरी करनी पड़ी। तब महिला की उम्र 41 वर्ष थी। हर तकलीफ के बावजूद उन्हें शादी के 20 वर्षों बाद जुड़वा बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा है और एक बेटी। समय पूर्व प्रसव होने के कारण उन्हें एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल के ही बाल्य आपातकालीन इकाई एनआईसीयू में रखना पड़ा। आज दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और माता-पिता प्रसन्न हैं।


    साई बाबा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल (SBH हॉस्पिटल) के डॉक्टर्स का कहना है, “जीवन में चुनौतियों आती ही रहती हैं। उनसे बचना नहीं चाहिए बल्कि स्वीकार करना चाहिए। आशाओं को कभी नहीं खोना चाहिए, विश्वास बनाए रखना चाहिए क्योंकि उम्मीद पर ही दुनिया कायम है।”
    साईबाबा अस्पताल (SBH हॉस्पिटल ) में ऐसे ही कई चुनौतीपूर्ण मामले पहले भी आए हैं। साईंबाबा अस्पताल के विशेषज्ञों ने हर चुनौती को पार करने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाला है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि किसी को भी यहाँ से निराश होकर न जाना पड़े। एसबीएच वूमेंस हॉस्पिटल में ivf का सक्सेस रेट बहुत ही सराहनीय रहा।
    रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अत्याधुनिक SBH हॉस्पिटल 15 वर्षों से अधिक समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ यहाँ शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक एनआईसीयू आपातकालीन स्थिति में ज़रूरी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में सक्षम है। बदलते समय के साथ-साथ बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सभी ज़रूरी सेवाओं का समावेश साईंबाबा अस्पताल में किया गया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मिशन इन्द्रधनुष में 55 नर्सेस को टीका, 05 बच्चे को बीसीजी, 05 को पेन्टा, 04 को एमआर और 04 बच्चे को डीपी वैक्सीन लगाया गया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर* (C.G) तहलका की सबसे बड़ी एग्जिट पोल चुनाव के बारे में लिए देखते हैं………….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?