Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक*

    *विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा क्षेत्र में जागरूकता लाने कुपोषण चौपाल लगाने के निर्देश दिए*

    *मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए*

    जशपुरनगर 01अगस्त 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक में चिकित्सा व्यवस्था एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी चिकित्सा अमला को जरूरतमंद पीड़ित मरीजों का समय पर बेहतर उपचार हो सके चिकित्सकों की ड्यूटी चार्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा की तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों में गोबर खरीदी, निर्मित जैविक खाद, टाका भराव, विक्रय हुए खाद की गौठानवार जानकारी लेते हुए सभी गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट की विक्रय शत प्रतिशत करने निर्देशित किया।
    कलेक्टर ने सभी विभाग की लंबित प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली एवं समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने कहा। स्कूल भवन एवं आश्रम छात्रावास को रिपेयरिंग करने कहा और एकल शिक्षक तथा शिक्षक विहीन स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने कहा।उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मुख्यमंत्री मितान योजना की जानकारी ली तथा लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वार्ड वार शिविर लगाकर जाति ,निवास, आय एवं अन्य समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो एवं जरूरतमंद लोगों को ब्लड समय पर उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ब्लड बैंक सेंटर जाकर ब्लड डोनेट करने निर्देशित किया। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जिनका नहीं बना है स्कूलों से जानकारी लेकर शत प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग से कुपोषण के स्थिति के जानकारी ली। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में पहाड़ी कोरवा में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाकर कुपोषण चौपाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने 2 अगस्त को प्रारंभ हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी अधिकारी कर्मचारी को शत प्रतिशत उपस्थित रहकर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    उन्होंने नए पीडीएस दुकान की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित राशन कार्ड के संबंध में की जानकारी ली एवं एवं लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैंक से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर सभी बैंकर्स की बैठक लेकर समस्याओं का निराकरण करने निर्देशित किया जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित विभाग को डबरी, तालाब,कुआं आदि की सूची उपलब्ध कराने कहा जिससे जियो टैग के माध्यम से मैप किया जा सके। सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री जितेंद्र उपाध्याय,अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, सभी एसडीएम एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आयोजित आवश्यक बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* लेवी प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस टीम को उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (IPS) द्वारा 20 हजार रुपये “नगद ईनाम” एवं “प्रशस्ति पत्र” एवं झारखंड पुलिस टीम को “प्रशस्ति पत्र” देकर सम्मानित किया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?