Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त तक, समय पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करें-कलेक्टर
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त तक, समय पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करें-कलेक्टर

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने लिया राजनैतिक दलों की बैठक*

     

    *द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए निर्धारित तिथियों की दी जानकारी*

    *दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त तक, समय पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करें-कलेक्टर*

    *जशपुरनगर 16अगस्त 2023*/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने राजनैतिक दलों की बैठक ली। उन्होने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियो का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में निर्धारित तिथियों की जानकारी दी। इसके तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक और मतदान केंद्र स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त निर्धारित है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। जिन मतदाताओं का उम्र 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं वे मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

    कलेक्टर ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण के तहत नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव एवं पुराने जर्जर मतदान केंद्र भवन से उसी कैंपस में नए भवन में शिफ्ट करने हेतु भेजे गए प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होने दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदताओं को मतदान के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सर्वे जानकारी देते हुए बताया कि एैसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पहुंचने में असक्षम है, उनके घरों तक मतदान दल जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएंगे।

    उन्होने राजनैतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने, मतदाता सूची प्राप्त करने, मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं का नाम एवं विलोपित किए गए मतदाताओं की जानकारी दी। उन्होने बताया कि सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों में बेसिक सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वीप गतिविधयों के तहत ईव्हीएम मशीन का डिमोंस्ट्रेशन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान, सर्व एसडीएम, कांग्रेस से श्री अजय गुप्ता,श्री सहत्राशू पाठक, श्री मनमोहन भगत,भाजपा से श्री संतोष कुमार सिंह, आशुतोष राय,सीपीआईएम से मो. अरशद आलम, बीएसपी से श्री मशीष रोशन एवं अन्य उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से सुझाव लिए तथा समय रहते दावा आपत्ति करने कहा। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मुनादी कराने कहा गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव 2023 हेतु लाइट, माइक, टेंट,भोजन आदि के मानक दर पर चर्चा किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अपर कलेक्टर,सर्व एसडीएम को मतदान केंद्र निरीक्षण करने के दिए निर्देश
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में ब्लड की उपलब्धता हेतु सभी विभाग आगे बढ़कर रक्तदान आवश्य करें
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?