Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अभिव्यक्ति एप्प महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है, एवं इस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अभिव्यक्ति एप्प महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है, एवं इस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *”हमर बेटी हमर मान“ कार्यक्रम के तहत् महिला प्रकोष्ठ टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों में जाकर बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है,*
    * उपस्थित बालिकाओं को ”अभिव्यक्ति“ एप्प के संबंध में जानकारी देकर डाउनलोड कराया जा रहा है,*
    * अभिव्यक्ति एप्प महिला सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण एप्प है, एवं इस पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है,*
    * अभिव्यक्ति एप्प पर बिना थाना गये, सीधे ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर निराकरण की स्थिति देखा जा सकता है,*
    ——-000——-
    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से हमर-बेटी, हमर मान कार्यक्रम जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ”अभिव्यक्ति“ एप्प निर्मित किया गया है। उक्त एप्प के माध्यम से महिलायें/बालिकायें बिना थाने गये अपनी शिकायत ऑनलाईन कहीं से भी दर्ज करा सकती हैं एवं निराकरण की स्थिति ऑनलाईन देख सकते हैं।

    जिला पुलिस जशपुर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लगातार प्रयासरत है तथा जिले के विभिन्न स्कूलों, छात्रावास, सार्वजानिक स्थल, साप्ताहिक बाजार, प्रशिक्षण केन्द्र, अस्पताल, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थानों एवं ग्रामों में चौपाल लगाकर नियमित रूप से उक्त एप्प का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    इसी क्रम में आज दिनांक 31.07.2023 को महिला प्रकोष्ठ टीम निरीक्षक आशा तिर्की एवं उनकी टीम द्वारा जशपुर स्थित संस्थान LIKEAURA MARKET पाईवेट लिमिटेड बांकीटोली में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया एवं महिला/बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया गया है। इस दौरान बेटियों के लिये कानून में दिये गये अधिकारों की जानकारी देते हुए गुड-टच बैड टच की जानकारी दी गई। कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी व्यक्ति के द्वारा अपने साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुव्र्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराने संबंधी जानकारी दी जा गई। महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा निर्मित अभिव्यक्ति ऐप के द्वारा संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता मिलने, बिना थाना गये शिकायत दर्ज कराने एवं उसके निराकरण की स्थिति पता करने के संबंध में जानकारी देते हुये जागरूक किया जा रहा है।

    अपील – जिला पुलिस जशपुर अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 एवं अभिव्यक्ति एप्प को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं बच्चे/महिलायें/बालिकाऐं अपनी की सुरक्षा/शिकायतों हेतु उपयोग करें। अपने स्मार्टफोन में ”अभिव्यक्ति“ एप को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करायें।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले के 3056 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में 76 लाख 40 हजार रुपये का हुआ भुगतान
    Next Article *बिलासपुर ब्यूरो चीफ गायत्री रानू शर्मा की विशेष खबर-* भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, दंतेवाड़ा की उर्मिला तामो द्वारा बनाई चित्र किया भेट
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?