Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रशिक्षु अधिकारियों ने आदिवासी,पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रशिक्षु अधिकारियों ने आदिवासी,पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दो समूहों में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी गांवों में विकास योजनाओं का कर रहे हैं अध्ययन*

    *प्रशिक्षु अधिकारियों ने आदिवासी,पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व*

    *पारंपरिक तरीके से गांवों में किया जा रहा है स्वागत, उत्साह का है माहौल*

    *पहाड़ी कोरवा जनजाति के सामाजिक,संस्कृतिक और आर्थिक परंपरागत की ले रहे हैं जानकारियां*

     

    जशपुर 30 अगस्त, 2023/जशपुर जिला भ्रमण पर पहुंचे 14 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी बगीचा विकासखंड के अलग-अलग ग्राम पंचायतों का दौरा कर कर रहें हैं। घूम-घूम कर विकास योजनाओं का जायजा ले रहे हैं। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी आदिवासी, पहाड़ी कोरवा जनजाति बहुल गांव पहुंच कर आदिवासी एवं कोरवा जनजातियों की परंपरा और संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं। इसके अलावा वे ग्रामीणों की दिनचर्या, रहन-सहन और खाना-पान की जानकारी भी ले रहे हैं। दो समूहों में प्रशिक्षु आईएएस गांवों में विकास योजना का अध्ययन कर रहे हैं। पहला समूह सन्ना के ग्राम छिछली अ सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर रहे हैं। वही दूसरा दल बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ के अलग-अलग गांवों में जा कर वहां अध्ययन का कार्य कर रहे हैं। जिले भ्रमण पर आए प्रशिक्षु आईएएस जिले के अलग-अलग गांव में घूमकर विकास कार्यों से रु-ब-रु हो रहे हैं। साथ ही ग्रामीण और सुदूरवर्ती जंगल पहाड़ के इलाकों में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीकियां देख रहे हैं। किस तरह सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में चुनौतियां आती हैं। गांव की सामाजिक संस्कृतिक और आर्थिक परंपरागत ढांचा और विकास के नए आयाम कैसे जिला प्रशासन की ओर से संचालित किए जा रहे हैं, इसका अध्ययन दोनों समूह के द्वारा किया जा रहा है।

    
    
    
    
    

    जनजातीय बहुल इलाकों का सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक विरासत तथा पंचायती राज के तहत लोकतंत्र की प्रथम पायदान की बारीकियों का भी अध्ययन किया जा रहा हैं। सभी गांवों में इन प्रशिक्षु अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है। इन अधिकारियों के पहुंचे से आमलोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, साथ ही सभी प्रशिक्षु अधिकारी भी उत्साह पूर्वक कार्य कर रहे हैं। आज रक्षा बंधन का पर्व प्रशिक्षु अधिकारियों ने आदिवासी,पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के बीच ही मनाया। प्रशिक्षु आईएएस आगामी दिनों में भी ग्रामीण परिवेश में रहकर ग्रामीणों के विकास यात्रा और सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं से रु-ब-रु होंगे।

    गौरतलब है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारी फील्ड अध्ययन और अनुसंधान कार्यक्रम के लिए जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के लिए आए हैं। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों सहित शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षु अधिकारी आगामी 02 सितम्बर तक ग्रामों का भ्रमण करेंगे। 7-7 अफसरों की दो टीम बनाई गई है जो ग्राम छिछली-अ सन्ना, एवं पंडरापाठ, बगीचा में जाकर विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में अध्ययन भ्रमण कर रहे हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधते हुए मतदान करने का संकल्प दिलाया
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* सोगड़ा आश्रम का नाम पत्र लिखे जाने पर अंतरात्मा से इसके लिए दुःख व्यक्त किया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?