Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»“जशपुर पुलिस अब ‘स्मार्ट अवतार’ में! 104 सैमसंग मोबाइलों से लैस हुए जासूस, अपराधियों की खैर नहीं!”…………
    Uncategorized

    “जशपुर पुलिस अब ‘स्मार्ट अवतार’ में! 104 सैमसंग मोबाइलों से लैस हुए जासूस, अपराधियों की खैर नहीं!”…………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आज की सुर्खियां – उप संपादक वैभव शर्मा के साथ

    जशपुर, 7 जुलाई 2026:

    जशपुर जिले में अब अपराधियों और शातिर बदमाशों का बचना नामुमकिन होने वाला है! वजह है- जशपुर पुलिस का पूरी तरह से हाईटेक और डिजिटल हो जाना। पुलिस मुख्यालय रायपुर की ASUMP योजना (2025-26) के तहत, जशपुर पुलिस को अब अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक नया ‘डिजिटल हथियार’ मिल गया है।

    104 स्मार्ट मोबाइलों से लैस हुए जशपुर के जासूस !

    पुलिस कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के 104 विवेचकों (Investigators) को सैमसंग कंपनी के चमचमाते स्मार्ट मोबाइल्स बांटे। अब जशपुर पुलिस डायरी-पेन छोड़कर सीधे मोबाइल पर अपराधियों की कुंडली तैयार करेगी।

    मौके पर ही ‘लाइव’ कैद होगा हर एक सबूत !

    अब तक पुलिस को कोर्ट में सबूत पेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन अब इन स्मार्ट मोबाइलों के जरिए खेल पूरी तरह बदलने वाला है। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि अब विवेचकः

    घटनास्थल का लाइव फोटो और वीडियो दस्तावेजीकरण करेंगे।

    ई-साक्ष्य (E-Evidence) को मौके पर ही सुरक्षित कर सकेंगे।

    होंगे। गवाहों के बयान सीधे डिजिटल फॉर्मेट में रिकॉर्ड

    जब्ती (Seizure) की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी ताकि बाद में कोई मुकर न सके।

    कोर्ट में मचेगा तहलका, दोषियों को मिलेगी सीधी सजा !

    इस हाईटेक शुरुआत से सबसे बड़ा फायदा न्यायिक प्रक्रिया को होगा। जब वैज्ञानिक और डिजिटल सबूत सीधे कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे, तो आरोपियों के खिलाफ केस इतना मजबूत होगा कि उनका बचना नामुमकिन हो जाएगा। इसका सीधा मतलब है- पीड़ितों को त्वरित न्याय और दोषियों को सीधे जेल !

    मंच पर मौजूद रहे पुलिस के ये दिग्गज अधिकारी

    इस ऐतिहासिक और तकनीकी बदलाव के गवाह जिले के कई आला अधिकारी बने। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

    वैभव शर्मा की रिपोर्ट (आज की सुर्खियां)

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article💖 बेटियों की मुस्कान से सजेगा पत्थलगांव का कल, ‘आज की सुर्खियां’ की इस ग्राउंड रिपोर्ट को पढ़कर आप भी कहेंगे- वाह भाई वाह!……..
    Next Article कानून के राज में तानाशाही का अंत! पत्थलगांव पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला स्वघोषित ‘डॉन’ आखिरकार ढेर, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?