Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 15, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली*

    *जिला मुख्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*

    *उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों हुए सम्मानित*

    *स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई*

    जशपुर

    जिला मुख्यालय जशपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
    रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 13 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर ने किया। टू.आई.सी का दायित्व अखिलेश सिंह ने निभाया। साथ ही उप निरीक्षक के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सी.ए.एफ, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी, सीनियर, एन.सी.सी. जूनियर, एनएसएस बालक एवं बालिका, सरस्वती शिशु मंदिर बालिका, जशपुरांचल बालक, बैंड दल एवं स्काउट गाइड टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड किया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री मिंज ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।


    स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेंट जेवियर उ.मा.वि. जशपुर के बच्चों ने बैंड के साथ देशभक्ति धुन पर शानदार प्रस्तुती दी। साथ ही नगर के स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कल्याण आश्रम, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला, महावीर दिगम्बर जैन विद्यालय, संत सेवियर स्कूल, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला, जशपुरांचल स्कूल, शासकीय नवीन आदर्श स्कूल तथा हॉली क्रास हायरसेकेण्डरी स्कूल घोलेंग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न अंचलों के आदिवासी नर्तक दलों द्वारा भी सामूहिक लोक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

    *इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिले उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस विभाग के 14 कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के 12 कर्मचारियों, जिला जनसंपर्क कार्यालय के 03, जिला शिक्षा अधिकारी के 41, वन विभाग के 6, जिला कार्यालय के 09, तहसील कार्यालय जशपुर के 03, महिला बाल विकास विभाग के 04, रेशम विभाग के 08, छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 02, मछली पालन विभाग के 02, खाद्य विभाग के 04, साहित्य क्षेत्र 01, खेल विभाग के 17, पशु विभाग के 08, जिला नगर सेनानी के 11, जनपद पंचायत जशपुर के 03, जनपद पंचायत कांसाबेल के 01, जनपद पंचायत कुनकुरी के 04, जनपद पंचायत बगीचा के 03, जनपद पंचायत दुलदुला 03, उद्यान विभाग के 04, कृषि विभाग 01, क्रेड़ा विभाग के 02 तथा अपेक्स बैंक के 01 सहित लगभग 167 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में जशपुर विधायक विनय भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, वनमण्डलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्यय, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, आर.पी.चौहान, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मो. एम.जेड.यू. सिद्दीकी, डी. आर. राठिया एवं जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

    *संसदीय सचिव श्री मिंज ने 53 शहीद जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल देकर किया सम्मानित*

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2023/संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज एवं जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 53 वीर शहीद जवानों के परिजनों को शॉल श्री फल देकर सम्मानित किया गया।

    संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किए बिना देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमें हमारे वीर जवानों की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सहित पूरा प्रशासन सदैव आपके साथ है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* आरोपी के कब्जे से सोना चांदी का 03 लाख 50 हजार रूपये का जेरात तथा नगदी रकम 75 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल कीमती 80 हजार रू. कुल जुमला 05 लाख 05 हजार रू. जप्त किया गया
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सद्भावना फुटबॉल मैच में नागरिक इलेवन ने प्रशासन को 2-1 गोल से हराया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?