Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका-* 3.41 करोड़ की लागत से 51 साल बाद बना झिकी नाला कालिबा का गणेश पुल, संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया लोकार्पण
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका-* 3.41 करोड़ की लागत से 51 साल बाद बना झिकी नाला कालिबा का गणेश पुल, संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया लोकार्पण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *3.41 करोड़ की लागत से 51 साल बाद बना झिकी नाला कालिबा का गणेश पुल, संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया लोकार्पण*

    *57 गांव के लोग के लिए वरदान साबित होगा, कुनकुरी-बगीचा की दुरी होगी कम, नाच गाकर ग्रामीणों ने जताई खुशी*

    *कालिबा के स्व. गणेश अम्बस्थ के सपनों का झिकी नाला पुल, उनके आशीर्वाद से 51 साल बाद बनकर हुआ तैयार :यू. डी. मिंज*

     

    जशपुर –

    विकास के पर्याय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वीकृति उपरांत कलिबा वासियों की 51 साल पुरानी पुल की माँग अंततः पूरी हो ही गईं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयास से सीएम ने 3.41 करोड़ का पुल स्वीकृत किया जो कि उस क्षेत्र के 57 गाँव के लोगों के लिए अब वरदान साबित होगा. श्री मिंज ने इसका लोकार्पण किया तो गाँव के लोगों ने नाच गाकर इसकी ख़ुशी मनाई.

    विदित हो कि झिकी नाला पुल कुनकुरी को बगीचा से जोड़ने वाले महत्त्वपूर्ण सड़क है. बरसात के 6 महीने उधर के गाँव के लोग बहुत परेशानी में रहते थे। आवागमन के लिए नाव चलती थी।लुईस बेक विधायक थे तब से इस नाले पर पुल बनाने की मांग शुरू हुई। कलिबा गांव के पुराने लोग बताते हैं कि झीकी नाला अम्बष्ट परिवार की निजी जमीन से होकर बहता है और किसी भी नेता ने जमीन के मालिकों से बिना सहमति लिए पुल बनाने की बात कहते रहे।जब नेताओं के प्रयास विफल गए तब भाजपा सरकार में स्व. युध्दवीर सिंह जूदेव की पहल पर 2005 में हर्राडाँड़ में विकल्प के तौर पर पुल बनाया गया।इसके बावजूद भी अधिकतर लोग पानी कम होते ही पुराने रास्ते से आना-जाना करते रहे क्योंकि लोगों को 5 किलोमीटर लम्बा रास्ता तय करना पड़ता था।

    संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि वर्षों से लंबित झिकी नाला पुल आज स्व. गणेश अम्बस्थ जी के कारण बन कर पूरा हुआ है उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम विधायक बनकर इस पुल का निर्माण कराना.उन्होंने यह बात अपनी डायरी में लिखा था उनके मृत्यु उपरांत आज उनके आशीर्वाद स्वरूप आज झिकी नाला का पुल का निर्माण हुआ है. उनकी कही बात सच निकली.

    कालिबा के स्व गणेश अम्बष्ट के पुत्र राजेश अम्बस्थ ने बताया कि झिकी नाला पुल को बनवाने के लिए लुईस बेक अजीत जोगी, रमन सिंह विष्णुदेव साय, दिलीप सिंह जूदेव, युद्धवीर सिंह जूदेव, गणेश राम भगत, जैसे तमाम जनप्रतिनिथि लगे लेकिन नज़दीक में भूमि स्वामी से बिना सलाह/सहमति लिये कार्य करना चाहते थे। विधायक यू.डी. मिंज की मेरे पिता स्व. गणेश प्रसाद अम्बस्थ से मित्रता थी इस वजह से उनकी गहन चर्चा होते रहती थी पिताजी ने कहा था कि यू. डी. मिंज विधायक बनेगा तो ये पुल बनेगा आज विधायक बनने के बाद सही में यह पुल बनकर तैयार हुआ है यह पुल दोनों की मित्रता की मिसाल बन गया. उन्होंने बताया कि इसको लेकर कुनकुरी के तमाम जनप्रितिनिधि संघर्ष मोर्चा बना कर प्रयास किये लेकिन भी समस्या का हल नहीं निकला जिसे यू डी मिंज जो की ख़ुद एक इंजीनियर भी हैं, अथक प्रयास कर बहुचर्चित झिकी नाला पुल का कार्य पूर्ण करवाए। कहा जाता है जहां चाह है वहीं राह है ।आज लोगो को विश्वास नहीं हो पा रहा है जिस सपने को सन् 72 से लोग देखने लगे थे वह सपना आज वर्ष2023 में पूर्ण हुआ.

    *कौन थे गणेश अम्बष्ट?*
    गणेश अम्बष्ट कलीबा के प्रतिष्ठित जमीदार परिवार में जन्मे।बचपन से ही अपने भाइयों के साथ पढ़ने-लिखने में गहन रुचि लेते थे।उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की और शिक्षक बनकर निरक्षर समाज को साक्षर बनाने का काम किया।कलिबा हाईस्कूल खोलने का श्रेय भी स्व. गणेश अम्बष्ट को जाता है जिन्होंने गरीब,आदिवासी बच्चों की 8 वीं के बाद शाला छोड़ने की बढ़ती संख्या को देखकर हाईस्कूल खोलने का प्रयास किया और वे सफल रहे।गणेश अम्बष्ट के दो बेटे है।राजेश अम्बष्ट,राजीव अम्बष्ट ये दोनों भी शिक्षक हैं।यहां यह भी बताते चलें कि गणेश अम्बष्ट और उनके बड़े भाई रमेश अम्बष्ट के अभिन्न मित्र जोकारी जमीदार परिवार से प्रबल मिंज थे।जो कुनकुरी विकासखण्ड के जनपद अध्यक्ष भी रहे।संयोग देखिये कि प्रबल मिंज के भतीजे यूडी मिंज हैं और यही संयोग इस पुल को आकार देने में काम आया।राजेश अम्बष्ट याद करते हैं कि 2016 में पिताजी अपने फार्म हाउस में यूडी मिंज को बोले कि तुम विधायक बनोगे तब झीकी नाला में तुम पुल बना लेना,मैं जमीन दे दूंगा।आज कलिबा समेत 57 गांव के लोग इस पुल को गणेश पुल के नाम से पुकारने लगे हैं।गणेश अम्बष्ट 16 मई 2018 इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके द्वारा लोगों के कल्याण के लिए दी गई जमीन पर बना बड़ा पुल निश्चित ही लोगों के दिलों में उन्हें जिंदा रखेगा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* पुरानी रंजिश को लेकर अपने बड़े पिता को टांगी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Next Article *तहलका ब्रेकिंग-* न्यूज़ जमीन का गड़बड़झाला
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?