Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका-* अमर्यादित व्यवहार कर डंडा से मारपीट कर मोबाईल इत्यादि को रखकर फोन पे/गूगल पे के माध्यम से दबावपूर्वक कुल 52100 रू. अपने खाता में स्थानांतरित करने वाले कुल 04 आरोपी हुये गिरफ्तार
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका-* अमर्यादित व्यवहार कर डंडा से मारपीट कर मोबाईल इत्यादि को रखकर फोन पे/गूगल पे के माध्यम से दबावपूर्वक कुल 52100 रू. अपने खाता में स्थानांतरित करने वाले कुल 04 आरोपी हुये गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    * अमर्यादित व्यवहार कर डंडा से मारपीट कर मोबाईल इत्यादि को रखकर फोन पे/गूगल पे के माध्यम से दबावपूर्वक कुल 52100 रू. अपने खाता में स्थानांतरित करने वाले कुल 04 आरोपी हुये गिरफ्तार,*
    * थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम कोल्हेनझरिया का मामला,*
    * आरोपियों के विरूद्ध थाना तुमला में धारा 294, 323, 506, 342, 386, 388, 120 (बी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*
    * प्रकरण के फरार 03 आरोपियों की पता-तलाश जारी,*

    ——-000——-
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रविशंकर यादव उम्र 27 साल निवासी कांसाबेल सलियाटोली ने दिनांक 21.07.2023 को थाना तुमला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.07.2023 के दोपहर में कांसाबेल स्थित एक ढाबा में खाना खा रहा था, वहीं पर उसे सुशील यादव एवं अन्य एक व्यक्ति निवासी जोरण्डाझरिया मिला। खाना खाने के बाद बातचीत कर सुशील यादव ने प्रार्थी को अपना मोबाईल नंबर दिया और कहा कि आपका व्यवहार बहुत अच्छा है, कभी मेरे घर तरफ आना होगा तो जरूर बताईगा। सुशील यादव समय-समय पर प्रार्थी को फोन करता रहता था।

    दिनांक 20.07.2023 के दोपहर में प्रार्थी अपने अन्य 03 दोस्तों के साथ स्कार्पियो वाहन में किसी काम से जामझोर गया था, उसी समय पूर्व परिचित सुषील यादव ने पुनः प्रार्थी को फोन किया और कहा कि खाने-पीने की व्यवस्था किया हु, आप अपने साथियों के साथ मेरे गांव तरफ आईये तब प्रार्थी अपने साथियों की साथ जोरण्डाझरिया की ओर जा रहे थे कि कोल्हेनझरिया स्थित सागौन बागान के पास सुशील यादव अपने एक दोस्त के साथ मोटर सायकल से आया, बातचीत करते हुये वहां से वे सभी पास के एक नाला झरिया के पास ले गये। सुशील यादव ने प्रार्थी को कहा कि खाने-पीने की व्यवस्था किया हु, कुछ और लाने को हो तो ले आओ बोला और इनके स्कार्पियो वाहन में साथ में गांव का 01 अन्य व्यक्ति बैठा, फिर वे सब वाहन से सिकाजोर जाकर बीयर शराब लिये, वापस आते समय साथ में गया हुआ व्यक्ति रास्ते में मेण्डेर बाजार के पास उतर गया।

     

    शाम लगभग 04 बजे सुशील यादव फोन में बात करके प्रार्थी एवं उनके दोस्तों को लेने के लिये आया एवं पुनः उक्त नाला झरिया के पास ले आया। सुशील यादव वहीं पर खाना मंगाया सभी लोगों के खाना-पीना करने के बाद सुशील यादव उन्हें बोला कि लड़की लोगों से मिलना है तो बुला देता हूं कहने पर प्रार्थी एवं उनके दोस्त मना किये। सुशील यादव के बुलाने पर 02 लड़की आये एवं बाद में 06-07 लड़के आये और तुमलोग गलत काम करने आये हो, नगदी, पैसा दो नहीं तो तुमलोगों को दुष्कर्म के प्रकरण में फंसाकर जेल भेज देंगें कहकर सभी एक राय होकर अमर्यादित व्यवहार करते हुये जान से मारने की धमकी देकर चारों व्यक्ति का मोबाईल, 02 नग घड़ी को अपने पास रख लिये एवं डंडा से मारपीट किये। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पैसों की मांग करने पर प्रार्थी एवं उनके दोस्तों से नगद 2500 रू. एवं शेष रकम 2800 रू. 17500 रू., 29300 रू. कुल रकम 52100 /- को फोन पे एवं गुगल के माध्यम से आरोपी खिरो यादव के मोबाईल में ट्रांसफर कराया गया। वे सभी मोबाईल को अपने कब्जे में रख लिये एवं प्रत्येक मोबाईल का 10 हजार रू. लेकर आना तभी मोबाईल ले जाना बोले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 342, 386, 388, 120 (बी) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना प्रभारी तुमला एवं स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के आरोपीगण 1-सुशील यादव उम्र 45 साल निवासी जोरण्डाझरिया, 2-खिरो यादव उम्र 22 साल निवासी जोरण्डाझरिया, 3-डिसो यादव उम्र 24 साल निवासी माटीपहाड़छर्रा एवं 4- 27 वर्षीय महिला निवासी मेण्डेर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य 03 साथियों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से मोबाईल कुल 05 नग, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल 01 नग, 01 नग ब्लूटूथ एयरफोन को जप्त कर उक्त सभी आरोपियों को दिनांक 22.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भरतलाल साहू, प्र.आर. 13 जेम्स खलखो, आर. 667 देवसिंह एक्का, आर. 530 बलराम साय पैंकरा, आर. 68 राकेश एक्का, आर. 671 अशोक भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* छत्तीसगढ़ तहलका-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में उठाया किसानों के राशियों का मुद्दा
    Next Article *जशपुर तहलका-* आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर सायकल जप्त
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?