Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका* भाजपा के 15 साल की तुलना में कांग्रेस के 4 साल में हुआ है विकास, इसे जनता के बीच पहुँचकर बतायें कांग्रेस कार्यकर्त्ता:- विधायक चक्रधर सिदार
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका* भाजपा के 15 साल की तुलना में कांग्रेस के 4 साल में हुआ है विकास, इसे जनता के बीच पहुँचकर बतायें कांग्रेस कार्यकर्त्ता:- विधायक चक्रधर सिदार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 10, 2023No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कांग्रेस का बूथ चलो अभियान में कुनकुरी विधानसभा प्रभारी विधायक चक्रधर सिदार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

    *भाजपा के 15 साल की तुलना में कांग्रेस के 4 साल में हुआ है विकास, इसे जनता के बीच पहुँचकर बतायें कांग्रेस कार्यकर्त्ता:- विधायक चक्रधर सिदार*..

    *कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत,सीएम भूपेश बघेल की सरकार में विकास की बहार – बहार है :- यू. डी. मिंज*

    *कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएँ,सकारात्मक माहौल स्थापित करने देना होगा जोर :-लालजीत सिंह राठिया*

    जशपुर

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य के सभी बूथों में बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें प्रदेश कार्यालय से प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने दायित्व सौंपा गया है।

    कुनकुरी विधानसभा कांग्रेस का बूथ चलो अभियान विधानसभा प्रभारी विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, दुलदुला ब्लॉक के प्रभारी धरमजयगढ विधायक लालजीत सिंह राठिया, फरसाबाहर ब्लॉक प्रभारी जयंत ठेठवार एवं कुनकुरी ब्लॉक प्रभारी विधायक यू. डी. मिंज को बनाया गया है.

    मकांग्रेस का बूथ चलो अभियान अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम नारायणपुर में विधानसभा प्रभारी चक्रधर सिदार ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुवे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया साथ ही प्रदेश कार्यालय से मिले दिशा निर्देश के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई रणनीति कार्यकर्ताओं से साझा कर आगामी चुनाव में कांग्रेस को जिताने अपना अतुल्य योगदान देने का बात भी कहा।श्री सिदार ने आगे कहा कि जीत का सेहरा पहनाने में सबसे अहम रोल कार्यकर्ताओं का होता है क्योंकि चुनाव कोई नेता अकेले नहीं लड़ता बल्कि उसके पूछे हजारों लाखों की तादात में कार्यकर्ता होते हैं वह चुनाव लड़ते हैं जीत का सेहरा नेता को पहनाते है। इस कारण प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी हेतु कमर कस कर मैदान में उतर जाना चाहिए और बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं के बीच सीधा संवाद करते हुवे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अपील भी करे।

     

    विधानसभा कुनकुरी के दुलदुला ब्लॉक के प्रभारी प्रभारी विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुवे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाने आप सभी कार्यकर्ताओं का अतुल्य योगदान रहेगा।कांग्रेस की सरकार राज्य में पुनः बने इसके लिए आप सभी को कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचा प्रचार प्रसार में तेजी लाना होगा।सरकार की उपलब्धि अधिक से अधिक संख्या में जनता के बीच पहुंचा सकारात्मक माहौल स्थापित करने कार्यकर्ताओं को पूरा जोर देना होगा।बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं का प्रचार व प्रसार करने की आवश्यकता है यदि ऐसा करने में सभी कार्यकर्ता सफल हो जाते हैं तो निश्चित ही राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार भारी बहुत से बनेगी।

    वहीं फरसाबाहर ब्लॉक के प्रभारी जयंत ठेठवार ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया की वह भी जनता के बीच पहुंचे और सीधा संवाद कर सरकार के लाभकारी योजनाओं को बता संवाद स्थापित करें। वर्ष 2018 में जिस प्रकार जनता ने विश्वास जता कांग्रेस की सरकार बनाई है भूपेश सरकार ने उस विश्वास पर खरा उतर कर सभी वर्गों धर्म समाज के लोगों के लिए कार्य किया और अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन व संचालन भी किया जा रहा है।जिस कारण पूरे प्रदेश में यह कहा जा सकता है कि भाजपा ने जितना 15 साल में काम नहीं किया उससे ज्यादा कार्य कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मात्र साढ़े 4 साल के कार्यकाल के दौरान कर दिखाया है।

    संसदीय सचिव व विधायक यूडी मिंज ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए गए हैं,राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में विकास कार्यों में तेजी भी आई है।कांग्रेस ने क्षेत्र में इतना कार्य किया की भाजपा का 15 साल का कार्यकाल से कांग्रेस का साढ़े 4 साल का कार्यकाल काफी आगे निकल गया है।क्षेत्र में आगे और भी विकास कार्यों की बहार लाई जाएगी,जिसके लिए जनता से भी सीधा संवाद कर राय मशवरा लगातार उनके द्वारा किया जा रहा है।चूंकि अब चुनाव का दिन नजदीक है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपना दायित्व भली भांति समझना होगा और पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने बूथ स्तर तक पूरी ताकत से भिड़ना होगा।प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से यहां कार्य करता है इसकी मुझे काफी खुशी है जिस प्रकार वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंकी थी उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः ताकत झोंक एक बार फिर से कार्य करने की आवश्यकता है।कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बेरोजगारों से लेकर किसानों तक से किए गए सभी वायदे पूरी ईमानदारी से निभाते हुवे पूरा किया है। इन वायदा को पूरा करने के दावे सहित लाभकारी योजनाओं के प्रचार व प्रसार बूथ स्तर तक करने में सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं इस वजह से सभी कार्यकर्ता पार्टी से मिले निर्देशों के अनुसार बूथ स्तर से तैयारी में जुट जाएं।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव,जिला उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल,इफ्तखार हसन,विनोद यादव,हेमंत यादव, राहुल बंग सहित नारायणपुर क्षेत्र के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहि तबूथ समिति सेंद्री मुंडा और मटासी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
    Next Article *छत्तीसगढ़ तहलका* कांग्रेस मे भ्रष्टाचार शिष्टाचार हो गया हैः कौशिक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?