Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका-* रोजगारोन्मुखी निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कोर्स से जिले की युवतियों को मिला बेहतर कैरियर बनाने का अवसर
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका-* रोजगारोन्मुखी निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कोर्स से जिले की युवतियों को मिला बेहतर कैरियर बनाने का अवसर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 16, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला प्रशासन की पहल पर युवाओं के सपनों को मिली उड़ान*

    *रोजगारोन्मुखी निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कोर्स से जिले की युवतियों को मिला बेहतर कैरियर बनाने का अवसर*

    *नवगुरुकुल के माध्यम से लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस, स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स जिले में हो रहे संचालित*

    जशपुर 15,जुलाई,2023/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों-महिलाओं को रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से बेहतर कैरियर बनाने का अवसर प्रदान किया गया हैI जिसके तहत लाइवलीहुड कॉलेज में जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था द्वारा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस के निशुल्क रोजगारोन्मुखी आवासीय प्रशिक्षण 18 महीने कोर्स संचलित किया जा रहा हैंI इन सभी कोर्स के साथ ही स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट भी सिखाई जाएँगी I
    नवगुरुकुल जशपुर की प्रोग्राम मैनेजर लर्निंग सुश्री अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि जशपुर जिले की युवतियों-महिलाओं का कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर कैरियर बनाने लाईवलीहुड कॉलेज, जशपुर में 18 महीने का यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल संस्था द्वारा दिया जा रहा हैं । विभिन्न कोर्स के चयनित छात्राओं को लैपटॉप दिया गया है। यहां कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग सहित अन्य कोर्स के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्यूनिकेशन और लीडरशिप भी सिखाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग सहित अन्य कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं , जिससे इन सभी क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकेंगे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद न्यून्तम 20 हजार रूपये का वेतन की नौकरी मिल सकेगी। भविष्य में अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा। इस कार्यक्रम के तहत न्यूनतम दसवीं कक्षा पास युवतियों-महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं । इस प्रशिक्षण के लिए ग्यारहवीं, बारहवीं की सभी विषयों या संकायों की छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। बीए, बीएससी, बीटेक, बीसीए की छात्राएं भी इन सभी कोर्स में शामिल हो सकती है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और आवासीय हैं । वर्तमान में 77 छात्राएं निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


    नवगुरुकुल में ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर रही पत्थलगांव की रहने वाली छात्रा काजल किरण जायसवाल ने बताया कि यहाँ आकर हमें काफी कुछ नया सिखने और जानने को मिल रहा है प्रतिदिन नये-नये गतिविधियाँ की जाती है और हमें इंग्लिश बोलने-सिखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता हैं I यहाँ हमे फ्री लैपटॉप भी दिया गया है, जिससे हम सभी को सिखने और नई चीजों को जाने में आसानी होती हैं I
    वहीं जिले के भेलवांटोली की रहने वाली छात्रा मंगलावती ने बताया कि मेरे माता-पिता किसानी कार्य करते हैं और जो मैं आगे 12वीं के बाद पढ़ाई करने की सोची थी वो आर्थिक स्थिति के चलते संभव नहीं था लेकिन यह जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरुकुल संस्था द्वारा संचालित कोर्स से संभव हो पाया हैं I मैं यहाँ ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स निःशुल्क कर रही हूँI मुझे नवगुरुकुल के बारे में हमारे कालेज से पता चला I नवगुरुकुल में आकर युवा अपने कौशल को बेहतर तौर पर समझ सकते है और अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं I यूजी-पीजी करने के बाद नौकरी की तलाश में समय निकल जाता था लेकिन इस नवगुरुकुल के जरिये हम जैसे युवा 12वीं पास करने के तुरंत बाद ही अपना भविष्य बेहतर बना सकता हैं I यहाँ का माहौल बहुत अच्छा हैं और यहाँ हर तरह की सुविधा मुहैया कराया गया हैं I जो युवा इन सभी क्षेत्रों में भविष्य बनना चाहता है उनके लिए यह एक बहुत अच्छा मौका हैं, इस अवसर को जाने न दें I
    वहीं ग्राम डांगबंधी की छात्रा संतोषी यादव ने बताया कि नवगुरुकुल के जरिये जिले की युवतियों को बेहतर कैरियर बनाने का अवसर मिला हैं I मैं यहाँ आ कर बहुत खुश हूँ, यहाँ बिलकुल घर जैसा ही माहौल है I मुझे इंग्लिश सिखने और बोलना का शौक था जो यहाँ आ कर बेहतर तौर पर सिख पा रही हूँI यहाँ की सभी टीचर बहुत ही सरल तरीके से चीजों को सिखाते और समझाते हैं, यहाँ न सिर्फ पढ़ाई होती हैं बल्कि पढ़ाई के साथ-साथ सभी तरह की गतिविधियाँ होती हैंI जिसमें खेल, कल्चर, पेंटिंग, एक्सरसाइज सहित अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं I

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जसपुर कुनकुरी तहलका-* संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
    Next Article *जसपुर तहलका-* गंभीर कुपोषित बच्चों सुपोषित करने जनप्रतिनिधि बढ़ा रहे सहयोग का हाथ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?