Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जसपुर तहलका* दुष्कर्म के 02 अलग-अलग प्रकरण में कुल 02 आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,  
    Uncategorized

    *जसपुर तहलका* दुष्कर्म के 02 अलग-अलग प्रकरण में कुल 02 आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,  

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

     

    * दुष्कर्म के 02 अलग-अलग प्रकरण में कुल 02 आरोपियों को थाना नारायणपुर पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार,*

     

    ——-00——-

    पहले प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 06.07.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि माह फरवरी 2023 में वह अपने ग्राम में मकान बनवा रही थी उसी दौरान 35 वर्षीय आरोपी अपने अन्य 02 साथियों के साथ काम करने आया था। दिनांक 15.02.2023 के प्रातः 07 बजे से दोपहर के मध्य प्रार्थिया लकड़ी इत्यादि का व्यवस्था करने दूसरे मोहल्ले में गई थी, उसके अन्य दोनों बच्चे भी स्कूल गये थे, उसी दौरान आरोपी ने प्रार्थिया की 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को झांसा देकर दुष्कर्म किया एवं उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात को किसी को बताने से मना किया था। प्रार्थिया को अपनी पुत्री के संबंध में संदेह होने पर चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराने पर गर्भवती होना बताया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना क्षेत्र के उक्त 35 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को चंद घंटे के भीतर दिनांक 07.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    दूसरे प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम की 35 वर्षीय विधवा महिला ने दिनांक 06.07.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति की मृत्यू वर्ष 2020 में हो चुकी है, उसके 05 बच्चे हैं। इसके पति के मृत्यू के बाद उसका देवर शादी करने के झांसा देकर दिनांक 26.09.2022 से कई बार दुष्कर्म किया है, एवं उसके तरफ से 03 माह की बच्ची हुई है। प्रार्थिया द्वारा शादी करने हेतु कहने पर वह मना कर रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को चंद घंटे के भीतर दिनांक 07.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं दोनों आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, स.उ.नि. भीमसेन टोप्पो प्र.आर. बलथाजर तिग्गा, आर. सुरेष टोप्पो, आर. जयप्रताप एक्का, म.आर. 96 अर्चना किरण तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*छत्तीसगढ़ तहलका* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सरकार पर कसा तंज
    Next Article *जशपुर तहलका* पुरानी रंजिश को लेकर अमर्यादित व्यवहार कर टांगी पासा एवं डंडा से ग्रामीण के उपर प्राणघातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?