Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, November 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGFebruary 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब*

    *दो दिन पहले ही जशपुर पुलिस ने पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जा रहे डेढ़ करोड़ रुपए की पकड़ी थी शराब*

    *विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस*

    *अब तक इस मामले में, दो आरोपी, दो ट्रक सहित लगभग तीन करोड़ रूपए की 14027 लीटर शराब को पुलिस कर चुकी है जप्त*

    जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन आघात के अंतर्गत एक और बड़ी कार्यवाही की गई। जिला अनूपपुर ( मध्य प्रदेश)से एक अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक क्रमांक UP,14DT,7849 को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक बलविंदर उर्फ गोलू उम्र 25वर्ष निवासी पटियाला (पंजाब) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया है।

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विगत दो दिवस पूर्व जशपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 जिसमे पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर लिया जा रहा है, को लोरो घाट के नीचे सरदार ढाबा के पास पकड़ा था, जिसकी तलाशी के दौरान ट्रक में पुट्टी सीमेंट की बोरी से छिपाकर रखी 790कार्टून, कुल 7015लीटर पंजाब राज्य के अवैध अंग्रेजी शराब मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा ट्रक सहित जप्त कर आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब)को गिरफ्तार किया था।

    मामले में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना पर जशपुर पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही थी,पुलिस की पूछताछ तथा आरोपी ट्रक चालक से जप्त मोबाइल के डाटा के आधार पर जशपुर पुलिस को अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक और ट्रक के बारे में पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में थाना दुलदुला से निरीक्षक के.के.साहू व सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र भगत के साथ पुलिस टीम तत्काल अनूपपुर मध्य प्रदेश रवाना की गई थी, जहां साइबर सेल जशपुर की मदद से पुलिस के द्वारा संदेही ट्रक क्रमांक UP,14DT,7849 को जप्त कर लिया गया, पुलिस ने जब संदेही ट्रक की चेकिंग की तो उसमे छुपाकर रखी हुई 784 पेटी में कुल 18180 बोतल में 7012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ढाई करोड़ रूपए के लगभग है।पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक चालक चालक बलविंदर उर्फ गोलू उम्र 25वर्ष निवासी पटियाला (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।

     

    आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु एक ही पैटर्न का प्रयोग किया जा रहा है। उक्त ट्रक चालक को तस्करों की टीम द्वारा पंजाब हरियाणा के बार्डर पर स्थित नया गांव चीका रोड से ट्रक को हैंड ओवर किया गया था जिसे लेकर उसे हजारीबाग झारखंड जाना था, जहां से तस्करों की कोई और टीम ट्रक को लेकर जाती, फिर माल खाली कर ट्रक को वापस लाकर आरोपी ट्रक चालक को देती।

    विगत दो दिनों पूर्व जिस अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को पुलिस ने जप्त किया था, उसके आरोपी ट्रक चालक को भी इसी पैटर्न में लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर किया था, जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंडजाता, वहां तस्करों की एक और टीम, आरोपी चालक को उतारकर,लोड शुदा ट्रक को अपने साथ ले जाकर, कही दूसरी जगह ट्रक को खाली करते , फिर खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते , साथ ही माल का पैसा बैग में भरकर देते थे, जिसे लेकर वह वापस जालंधर आता , वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती । आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई।

    इस प्रकार जशपुर पुलिस ने विगत दो दिवस में अंतर राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए से मामले से जुड़ी 30लाख रु की दो ट्रक सहित, अवैध अंग्रेजी शराब से भरी 1574 पेटी में, तीन करोड़ रूपए की 14027 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया है साथ ही दोनो आरोपी ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

     

    यहां यह बताना आवश्यक है कि तस्करों द्वारा द्वारा अधिकांश उन ग्रामीण पक्की सड़कों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे की, टोल प्लाजा कम हो व चेकिंग कम होती हो।

     

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश करेगी, इस कार्यवाही में लगी पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया जावेगा।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोगड़ा आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    Next Article आपका अपना बाबा ड्राई क्लीन सेंटर………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔴🚨 पत्थलगांव से छत्तीसगढ़ तक प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल! पहले पटवारी हड़ताल पर, अब तहसीलदारों ने भी छोड़ा कामकाज! आखिर किसानों की सुध कौन लेगा?…….

    November 13, 2026

    🔴💥 खेत में बैल घुसने पर ऐसा भड़का गुस्सा कि बुजुर्ग की ले ली जान! डंडों से बरसाए ताबड़तोड़ वार, जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन रण तैयार! 14 दिसंबर से सदन में गूंजेंगे जनता के सवाल, सरकार के सामने विपक्ष की चुनौती; चार दिनों की चार बैठकों पर पूरे प्रदेश की नजर!………….

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴🚨 पत्थलगांव से छत्तीसगढ़ तक प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल! पहले पटवारी हड़ताल पर, अब तहसीलदारों ने भी छोड़ा कामकाज! आखिर किसानों की सुध कौन लेगा?…….
    • 🔴💥 खेत में बैल घुसने पर ऐसा भड़का गुस्सा कि बुजुर्ग की ले ली जान! डंडों से बरसाए ताबड़तोड़ वार, जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन रण तैयार! 14 दिसंबर से सदन में गूंजेंगे जनता के सवाल, सरकार के सामने विपक्ष की चुनौती; चार दिनों की चार बैठकों पर पूरे प्रदेश की नजर!………….
    • 🏆🔥 जशपुर ओलंपिक 2026 का शंखनाद! रणजीता स्टेडियम में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम, 8 विकासखंडों के 2 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम! 🔥🏆………….
    • 🌅 छठ महापर्व से पहले खरसिया में बदली तालाब की तस्वीर! आस्था के महापर्व के लिए सजकर तैयार हो रहा भव्य घाट, पार्षद साहिल शर्मा (चीनू) की पहल से विकास को मिली नई रफ्तार………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?