Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर -* 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
    Uncategorized

    *पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर -* 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल*

    *कलेक्टर, एसएसपी हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह*

    *नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे स्कूली बच्चे*

    *पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय होंगी मुख्य अतिथि*

    जशपुरनगर 24 जनवरी 2024/26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलास्तरीय समारोह की बुधवार को नगर स्थित रणजीता स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की गई। इसमें सामूहिक परेड, बैण्ड, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल इस रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए।

    इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे,टू आईसी सूबेदार श्री विकास कुमार नारंग के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी,एनएसएस, स्काउट गाइड के दस टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड एव संस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल किया।


    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने निर्देशित किया। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण,मार्च पास्ट एव सलामी, कपोत उड्डयन, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहिद परिवार का सम्मान, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि होंगी।

    उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्रदिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करनें के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल एसपी श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, जशपुर एसडीएम श्री प्रशांत कुशवाहा सहित प्रशासन एव पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ,श्री डी आर राठिया, श्री जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख अंकित बंसल की विशेष खबर-* आज राजभवन मणिपुर में राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी की अध्यक्षता में मणिपुर,मेघालय,त्रिपुरा,उत्तर प्रदेश,
    Next Article *पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* सीएचसी बगीचा में थैलेसीमिया के तीन बच्चों को चढ़ाया गया ब्लड
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?