Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मनोरा जोन में पिटुल और गिल्ली डंडा खेल का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मनोरा जोन में पिटुल और गिल्ली डंडा खेल का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मनोरा जोन में पिटुल और गिल्ली डंडा खेल का हुआ आयोजन*

    *छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों के लिए रहा भारी उत्साह*

    *सभी वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा ले रहे भाग*

    *जोन स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 31 जुलाई 2023 तक होगा*

    जशपुरनगर 27 जुलाई 2023/छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का माहौल रहा। जिसमें सभी वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बारिश के बाद भी जिले के खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पंरपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, फुगड़ी एवं रस्सीकूद में महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाई। वहीं पुरूषों ने गिल्ली डंडा में अपनी कुशलता प्रदर्शित की। बच्चों ने खो-खो, भंवरा, बांटी खेलों में खुशी पूर्वक भाग लिया। नगरीय क्षेत्रों में भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजीव युवा मितान क्लब स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल की प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक आयोजन किया गया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को जोन स्तर पर भाग लेने का मौका मिला है। इसी कड़ी में मनोरा मितान क्लब द्वारा मनोरा जोन में पिटुल और गिल्ली डंडा खेल कराया गया। खेल का शुभारंभ सैला सरपंच द्वारा किया गया


    उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 16 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है। जिससे वे अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में दलीय खेल अंतर्गत गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) एवं एकल खेल अंतर्गत बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती सहित कुल 16 खेलों में प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 से अधिक वर्ष आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभागियों ने भाग लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अब जोन स्तर की प्रतियोगिता 26 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा भाग लिया जाएगा।
    छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 750 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 500 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 3000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 4500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 4000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* शिविर में 147 आवेदन का निराकरण कर जारी किया गया है लर्निंग लाइसेंस
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भूमिहीन, दिव्यांग, पहाड़ी कोरवा एवं जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दे- कलेक्टर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..

    July 29, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🙏 गुरु पूर्णिमा पर पत्थलगांव में उमड़ा आस्था का सागर: पूज्य श्री भक्त महाराज जी के चरणों में श्रद्धा का महासमर्पण, दूध-गंगाजल से अभिषेक कर लिया दिव्य आशीर्वाद 🙏
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* इंसानियत की मिसाल! हरियाणा-राजस्थान सामाजिक संगठन का बड़ा फैसला, अब अंतिम यात्रा भी होगी सम्मानजनक… शव फ्रीजर और ‘स्वर्गरथ’ की तैयारी शुरू……..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?