Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* बगीचा एसडीएम ने प्राचार्यों की ली बैठक
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* बगीचा एसडीएम ने प्राचार्यों की ली बैठक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *बगीचा एसडीएम ने प्राचार्यों की ली बैठक

    *आरटीई एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी*

    जशपुरनगर-25 मई 2024/ 

    कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा श्री ओंकार यादव के द्वारा निःशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत बगीचा विकास खण्ड के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो,प्रधान पाठकों के बैठक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा में ली गयी। बैठक में सभी को अधिनियम के प्रावधानों से भली भांति अवगत कराया गया एवं प्रत्येक संस्था प्रमुख को प्रारंभिक कक्षा में दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के छात्र,छात्राओं का प्रवेश संस्था में अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया। विगत 05 वर्ष के ड्रॉप आउट बच्चों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में आज ही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। उक्त योजना का प्रचार प्रसार आर.टी.ई. पोर्टल की वेबसाईज की जानकारी सहित समाचार पत्रों के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया ताकि गरीब तबके के बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों के विषय में सभी संस्था प्रमुखों को छात्र,छात्राओं के पालकों से सतत संपर्क कर ड्रॉप आउट बच्चों के विषय में जानकारी लेने एवं ड्रॉप आउट बच्चों की लिखित सूचना विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों को स्कूल पाठ्य पुस्तकें गणवेश एवं लेखन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया एवं नये शिक्षा सत्र से यह ध्यान देने का आग्रह किया गया है कि कोई भी बच्चे स्कूल जाने से वंचित ना रहे। ड्रॉप आउट होने के कारण को खोजकर निवारण करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा श्री एम.आर. यादव सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप टोप्पो, नायब तहसीलदार श्री सदाशिव मिश्रा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्राचार्य श्री सुदर्शन पटेल एवं सभी अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्य , प्रधान पाठक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* बिजली संबंधित सभी शिकायतों और समस्याओं का किया जा रहा निराकरण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया वोटर्स का आभार, कहा- एनडीए के आंकड़े लगातार बेहतर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary

    February 11, 2026

    Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim

    February 11, 2026

    Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary
    • Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim
    • Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real
    • Începe Jocuri Fără Instalare Direct În Browserul Tău ◦ România Bet Now
    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?