Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* अब जशपुर के पर्यटन स्थल देश देखा में रॉक क्लाइंबिंग के साथ एडवेंचरस स्पोर्ट्स की सुविधा भी मिलेगी
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* अब जशपुर के पर्यटन स्थल देश देखा में रॉक क्लाइंबिंग के साथ एडवेंचरस स्पोर्ट्स की सुविधा भी मिलेगी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अब जशपुर के पर्यटन स्थल देश देखा में रॉक क्लाइंबिंग के साथ एडवेंचरस स्पोर्ट्स की सुविधा भी मिलेगी*

     

    *संसदीय सचिव श्री यू .डी मिंज ने किया उद्घाटन*

    *जशपुर जिला पूरे देश में अपनी बायोडायवर्सिटी के कारण अपनी एक विशेष पहचान रखता है_ श्री यू डी मिंज*

    जशपुर,29जुलाई2023/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के पहल से जिले में  पर्यटन विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज   देशदेखा में  रॉक क्लाइंबिंग का जिले के चार  स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रशिक्षण और अभ्यास का उद्‌घाटन संसदीय सचिव और कुनकुरी  विधायक  श्री  यू डी मिंज  के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम  केरे किंकेल के सरपंच , बी. डी.सी.  जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोखित भगत तथा प्राचार्य विनोद गुप्ता के उपस्थिति में किया गया ।

    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री यू डी मिंज ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को जशपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हुए इस बात को विशेषकर समझाया गया जशपुर जिला पूरे देश में अपनी बायोडायवर्सिटी के कारण अपनी एक विशेष पहचान रखता है उन्होंने जिले के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर भौगोलिक विशेषताओं को विस्तार से बताया तथा उपस्थित सभी ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए भी आव्हान किया कि देश देखा जशपुर जिले के पर्यटन स्थलों में से एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि आने वाले दिनों में देश और प्रदेश के पर्यटक यहां आएंगे और इस ग्राम पंचायत के लोगों को आर्थिक रूप से भी इसका फायदा मिलेगा । इसलिए जरूरी है कि देश देखा के आसपास के जंगलों को तथा इसके सौंदर्य को सुरक्षित और संरक्षित करने की दिशा में कार्य करते रहें।

    इस  उद्‌घाटन दिवस पर एडवेंचरस स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट पार्थ दत्ता, कोलकता से एवं  प्रशिक्षक स्वप्निल  के द्वारा क्लाइंबिंग की अनेक मूलभूत जानकारी एवं निर्देश दी गई तथा रॉक क्लाइंबिंग करने हेतु विशेष तकनीक  को अभ्यास करके सीखया गया। साथ ही साथ विभिन्न आत्मानंद स्कूल के बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग की ट्रेनिंग दी गई जिसमें स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर,  अंग्रेजी माध्यम एवं हिन्दी माध्यम, मनोरा एवं पत्रतोली आत्मानंद विद्यालय सम्मलित थे। जिसमे बच्चों के स्वास्थ्य एवं  सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा के अनेक साधन और भोजन की व्यवस्था  की गई थी। साथ ही एक्सपर्ट प्रशिक्षकों के द्वारा माउंट क्लाइंबिंग के लिए विशेष इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों के तीन घंटों की ट्रेनिंग के पश्चात यह समारोह सम्पन्न हुआ l

    आज के इस प्रशिक्षण शिविर में केरे किंकेल ग्राम पंचायत के  विभिन्न ग्रामवासी भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जांच एवं उपचार की सुविधा जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* ग्रामीणों ने कहा ऐसा विधायक नहीं देखा, क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है एमएलए यू. डी. मिंज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?