Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, August 1
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जशपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, सचिव ने कुपोषित बच्चों को खिला रहे पौष्टिक आहार
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जशपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, सचिव ने कुपोषित बच्चों को खिला रहे पौष्टिक आहार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, सचिव ने कुपोषित बच्चों को खिला रहे पौष्टिक आहार*

    *आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर केला, अंडा, दूध ,खिचड़ी प्रदाय कर रहे है*

    *जशपुरनगर 17 अगस्त 2023/*जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, सुपरवाइजर, मितानिन ने कुपोषित बच्चों को केला, अंडा, दूध, खिचड़ी खिलाने की जिम्मेदारी लेकर बच्चों को सुपोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जिससे कुपोषित बच्चों में निरंतर वजन की बढ़ोतरी हो रही है और बच्चे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं। साथ ही बच्चो के माता पिता व घर के अन्य सदस्य को भी बच्चे की व्यक्तिगत साफ-सफाई घर में भी संतुलित भोजन खिलाने पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी जा रही है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती हेमलता ने बताया कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए सरपंच, उप सरपंच, सचिव, वार्ड पंच एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को सुपोषित करने के लिए सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सीटोंगा सरपंच, सचिव के द्वारा पंचायत के कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। उनके द्वारा केला, अंडा, दूध, खिचड़ी आदि प्रदाय किया जा रहा है जिससे कुपोषित बच्चों के वजन में निरंतर वृद्धि हो रही है। उनके द्वारा बच्चों को देखभाल के लिए गोद लिया गया है।


    गौरतलब है कि जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच है।जो गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बना मददगार साबित हो रहा है। कुपोषण को दूर करने के अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरपंच, पंच, स्थानीय प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के लिए बर्तन किराया एवं टेंट हाउस कार्य सामूहिक आजीविका का स्रोत बना
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मुख्य नगरपालिका जशपुर के कर्मचारी प्राथमिकता से आवारा पशुओं सड़क से हटा रहें हैं
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?