Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में 01 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया,*
    *उक्त कार्यशाला में जिले के राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे,*
    *अधिकारियों को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये,*
    *अपराध एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये,*
    *लंबित अपराध, चालान, शिकायत की समीक्षा कर निराकरण हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश दिया गया।*

    —–000—–

    आज दिनांक 26.09.2023 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में 01 दिवसीय प्रषिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया, उक्त कार्यशाला में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम एवं आबकारी एक्ट की कार्यवाही अधिक से अधिक जप्ती की कार्यवाही करने हेतु कहा गया है। जिले के अंदर ऐसे अपराधी का पहचान कर जो चुनाव में बाधा उत्पन्न कर सकता है उसका चिन्हांकन कर बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही करने हेतु कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष ध्यान देना है, उनका नियमित चेकिंग करना है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकित करें ताकि उक्त मतदान केन्दों में अधिक से अधिक बल लगाया जाये। फोर्स को ठहराने की उत्तम व्यवस्था हो यह सुनिष्चित् करने के निर्देश दिये गये। आदर्श आचार संहिता से संबंधी बुकलेट को स्वयं द्वारा अध्ययन कर गणना में प्रत्येक दिवस थाना/चौकी में उपस्थित अधिकारियों को पढ़कर सुनाया जावे। संध्याकाल में थाना/चौकी प्रभारी स्वयं चौक/चौराहा/व्यस्त मार्ग में उपस्थित होकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये।

    कानून व्यवस्था की दृष्टि से थाना/चैकी क्षेत्र में निवासरत् प्रमुख सामाजिक नेता व आदिवासी नेता एवं अन्य सामाजिक/राजनितिक नेताओं से संपर्क कर क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखें। सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु कहा गया है, जिससे कि त्वरित कार्यवाही की जा सके।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230927-WA0001.mp4

    थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, चालान, षिकायत अधिक से निकाल करने हेतु आवष्यक दिशा-निर्देश देकर आगामी माह के 12 तारीख तक लक्ष्य देकर निराकरण करने हेतु निर्देषित किया गया है।

    उक्त कार्यशाला एवं मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री हरिश पाटिल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण एवं कार्यालय के स्टेनो, रीडर उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* ईवीएम, वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से दी गई जानकारी
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा जशपुर पर्यटन का स्वर्ग
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?