Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सन्ना स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या शाला का किया भ्रमण
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सन्ना स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या शाला का किया भ्रमण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सन्ना स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या शाला का किया भ्रमण*

    *छात्राओं के बीच पहुंचकर की उनसे बातचीत, बच्चों ने भी पूछे सवाल*

    *आईएएस अधिकारी बनने कैसे करें तैयारी, कितना कठिन आते हैं प्रश्न*

    *जीवन में उतार चढ़ाव आते है, हमेशा हिम्मत से काम करना है, कड़ी परिश्रम करने वालो को एक दिन सफलता जरूर मिलती हैं*

    *जशपुरनगर 28 अगस्त 2023/* जशपुर फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के तहत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशानिक एकेडमी मसूरी से प्रशासनिक अकादमी मसूरी से आए 14 सदस्यीय प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का दल जशपुर जिले का 7 दिवसीय प्रवास पर है। प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिले के जनजातीय, आदिवासी समाज के रहन-सहन तथा ग्रामीण परिवेश के साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही वन क्षेत्र का भी भ्रमण किया जाएगा।
    प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने आज शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना का अवलोकन किया। इस दौरान बगीचा एसडीएम श्री आर.एस.लाल, जनपद सीईओ प्रमोद सिंह, सन्ना तहसीलदार संदीप गुप्ता, बगीचा तहसीलदार प्रदीप राठिया, मंडल संयोजक बंसत गिरही, विद्यालय की प्रिंसिपल अंजना तिर्की सहित छात्राएं मौजूद थे। इस दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षु अधिकारियों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए जानकारी ली।
    कक्षा 12वीं की छात्रा पदमा ने पूछा कि आईआईटी के लिए कैसे तैयारी करें। कैसे जॉब मिलती है, और कैसे बेहतर नौकरी पा सकते हैं। वही कक्षा 12वीं की एक और छात्रा ने पूछा कि इंजीनियरिंग के कोर्स में कौन-कौन से ब्रांच होते हैं और इसकी तैयारी कैसे करें। इसी तरह छात्रा राजकुमारी ने पूछा कि जो सक्सेस इंसान होते हैं वो लोग डायरी लिखते हैं। क्या आप लोग भी डायरी लिखते हैं? पीएससी कैसे निकाल सकते हैं और इसमें कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? जैसे कई सवाल भी पूछें।


    प्रशिक्षु अधिकारियों ने छात्राओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जीवन में सफल होना बहुत मुश्किल नहीं है, सफलता की सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि आप निरंतर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने कहा अभी आप इस स्टेज पर हैं कि जीवन की हर सफलता यहीं से शुरू होती है। कक्षा बारहवीं पास होने के बाद आपको एक सब्जेक्ट लेना होगा, तकनीकी शिक्षा, सामान्य शिक्षा और अन्य किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए आपको आज ही निर्णय लेना होगा। वर्तमान समय में इंटरनेट का समय हैं और हमें भी समय के हिसाब से चलना होगा। जीवन में उतार चढ़ाव आते है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारना हैं। कड़ी परिश्रम करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती हैं, सभी को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
    गौरतलब है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारी फील्ड अध्ययन और अनुसंधान कार्यक्रम के लिए जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के लिए आए हैं। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों सहित शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षु अधिकारी आगामी 02 सितम्बर तक ग्रामों का भ्रमण करेंगे। सात-सात अफसरों की दो टीम बनाई गई है जो ग्राम छिछली-अ सन्ना एवं पंडरापाठ, बगीचा में जाकर विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में अध्ययन भ्रमण पर रहेंगे। साथ ही जिले के भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परंपरा, संस्कृति रीति रिवाज, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्थल, बगीचा क्षेत्र के नाशपाती, चाय बागान, सेव, मिर्च की खेती सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर अध्ययन करेंगे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पोषण वाटिका से ही गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को मिल रहा है पोषक आहार
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी खेल में आगे बढ़ने का मिल रहा अवसर- खिलाड़ी विक्की खलखो
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?