Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एक आरोपी प्रहलाद सिंह झारखंड राज्य में नक्सलियों के सहयोगी के रूप में संलिप्त रहने के कारण 02 प्रकरणों में धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एक आरोपी प्रहलाद सिंह झारखंड राज्य में नक्सलियों के सहयोगी के रूप में संलिप्त रहने के कारण 02 प्रकरणों में धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 1, 2023No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

     

    * कुनकुरी पुलिस ने सब इंजिनियर से 20 लाख रूपये की लेवी मांगने वाले 02 आरोपीयों को झारखण्ड से किया गिरफ्तार,* 

    * दोनो आरोपीयों ने सब इंजिनियर और उसके परिवार को फोन करके की थी पैंसो की मांग और नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी,* 

    * एक आरोपी प्रहलाद सिंह झारखंड राज्य में नक्सलियों के सहयोगी के रूप में संलिप्त रहने के कारण 02 प्रकरणों में धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट में हो चुका है गिरफ्तार,* 

    * झारखण्ड के सिमडेगा जिले के नक्सल प्रभावित गांव जपकाकोना में झारखंड पुलिस की मदद से रेड कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार,* 

    * दूसरा आरोपी सूरज यादव को झारखंड पुलिस की मद्द से ग्राम गड़ियाजोर में रेड कर किया गया गिरफ्तार,* 

    * दोनो आरोपी पूर्व में लूट, डकैती, आगजनी जैसे कई गंभीर प्रकरणों मे रहे है संलिप्त।* 

     

    ——00——

    *नाम आरोपीगण:-*

    *1. सूरज कुमार यादव उर्फ शंकर पिता जादवो यादव उम्र 30 वर्ष सा.बरमुण्डा गडियाजोर थाना कुरडेग जिला सिमडेगा झारखण्ड।*

    *2. प्रहलाद सिंह पिता उधो सिंह उम्र 45 वर्ष सा.जपकाकोना थाना सिमडेगा जिला सिमडेगा झारखण्ड।*

     

    *जप्ती:-1. घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल एवं सिमकार्ड।*

    ——00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2023 को प्रार्थी फिकरो राम यादव थाना कुनकुरी मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक अज्ञात मोबाईल नंबर से उसे फोन आया और बोला कि तुम्हारा बेटा राहुल यादव कुनकुरी मे PHE विभाग में उप अभियंता के पद पर कार्यरत है जो कागज को उलट-पुलट करता है। बहुत बड़ा इंजिनियर है, 20 लाख रूपये जमा करो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इस रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 102/2023 धारा 384, 506, 120बी भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    पुलिस उप महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज, रायगढ़ *श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से.)*, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *जशपुर श्री डी.रविशंकर(भा.पु.से.),* अति.पुलिस अधीक्षक जसगपुर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनु.अधि.पुलिस कुनकुरी संदीप मित्तल के नेतृत्व में आरोपीयों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

    सायबर सेल जशपुर के मदद से अज्ञात फोन एवं नम्बर की पतासाजी की गई जो झारखण्ड राज्य के कुरडेग क्षेत्र के गांव गडियाजोर का एक व्यक्ति सूरज यादव उक्त फोन को कुरडेग के अरशल हुसैन से खरीदा है कि जानकारी मिलने पर गडियाजोर में सूरज यादव के घर पर रेड़ कार्यवाही की गई जिससे घटना मे प्रयुक्त फोन को जप्त किया गया। पूछताछ मे उसके द्वारा बताया गया की उसके साथी प्रहलाद सिंह ने अपने नम्बर से उसके फोन में सिमकार्ड डालकर इंजिनियर उत्पल यादव से 20 लाख रूपये की फिरौती की मांग की है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230801-WA0018.mp4

     

    कुनकुरी पुलिस के द्वारा प्रहलाद सिंह के गांव जपकाकोना में भारी बल के साथ रात में रेड़ कार्यवाही की गई एवं उसे हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रहलाद सिंह ने बताया कि सन् 2003 मे उसके गांव मे नक्सलियों का आना जाना था जिससे उसका परिचय उनसे हुआ। गांव मे नक्सलियों के लिये सूचना इक्ट्ठा करना, आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराना आदि कार्य करता था। *सन् 2004 में थाना कोलेबिरा जिला सिमडेगा (झारखंड) में इसके उपर धारा 307, 34 भा.द.वि. धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट (नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कारण)* का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2008 में थाना जलडेगा जिला जिला सिमडेगा (झारखंड) में *धारा 147, 148, 149, 347, 342, 324, 326, 307, 333, 353, 427, 120(बी) भा.द.वि. धारा 27 आर्म्स एक्ट धारा 17 सी.एल.ए. एक्ट* का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2018 में थाना केरसई जिला जिला सिमडेगा (झारखंड) में *धारा 435, 34 भा.द.वि.* के मामले में करंगागुड़ी मे रोड़ निर्माण मे लगे जे.सी.बी. का लेवी न देने के कारण जला देने का मामला पंजीबद्ध हुआ। सन् 2018 में ही थाना केरसई जिला सिमडेगा (झारखंड) में *धारा 414, 34 भा.द.वि. धारा 25(1-बी), 26, 35 आर्म्स एक्ट* का मामला पंजीबद्ध हुआ। जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान सूरज यादव से हुई।

    सूरज यादव* के उपर सन् 2016 में थाना कुरडेग जिला सिमडेगा (झारखंड) में *धारा 386, 387, 506 भा.द.वि.* का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। सन् 2018 में थाना केरसई जिला सिमडेगा (झारखंड) में *धारा 385, 387 भा.द.वि.* का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। *सन् 2018 में पुनः थाना केरसई में धारा 25(1-बी) 26, 35 आर्म्स एक्ट* का मामला पंजीबद्ध हुआ। *यह सिमडेगा क्षेत्र का एक सक्रिय अपराधी है, जो रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है।*

    उक्त आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 01.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेष किया जाता है।

    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रशिक्षु डी.एस.पी. भानु प्रताप चन्द्राकर, उप.निरी.एल.आर.चैहान थाना प्रभारी कुनकुरी, सउनि. जयनंदन मार्बल चौकी प्रभारी करडेगा, प्र.आर.343 मोहन बंजारे, प्र.आर.255 राजेश कुजूर चौकी पण्डरापाठ, आर.521 प्रमोद रौतिया, आर.180 अमित एक्का, आर.597 पूनम यादव, आर.680 चन्द्रशेखर बंजारे, आर.434 संजय लकड़ा, आर.चालक नरसिंह सोनवानी, आर.587 संतु राम यादव चैकी सोनक्यारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*भगवती अग्रवाल कोरबा ब्यूरो चीफ-* श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पे विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए मुझे स्कूल की ओर से शाल श्रीफल सम्मान पत्र से महापोर व अग्रवाल सभा अध्य्क्छ जी के हाथों सम्मानित किया गया थैंक्स…..
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* डॉक्टर होने के नाते अपना फ़र्ज निभा रहीं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ इंदुबाला, हेल्थ कैम्प लगा कर किया 230 महिलाओं का इलाज
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………
    • 🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?