Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चिरायु योजना से अंशिका का हुआ सफल उपचार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* चिरायु योजना से अंशिका का हुआ सफल उपचार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चिरायु योजना से अंशिका का हुआ सफल उपचार*

    *तीन साल की अंशिका के गंभीर दिल की बीमारी का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन*

    *पोती के इलाज की खुशी से विनीता की आँखें हुईं नम*

    *शासन के सहयोग से 14.5 लाख रूपयों का इलाज हुआ निःशुल्क*

    *परिवार ने मुख्यमंत्री और शासन को जताया आभार*

    *जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/* विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली के निवासी कृतिबाई और धनेश्वर यादव बहुत खुश थे जब तृतीय संतान के रूप में एक बालिका का उनके यहां जन्म हुआ। सभी तरफ खुशियां ही खुशियां थी। पर जल्द ही उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। नन्ही अंशिका हमेशा बीमार रहने लगे गयी परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था वे क्या करें। ऐसे में एक दिन जब आंगनबाड़ी केंद्र में आये चिकित्सकों के दल ने अंशिका की जांच की और उन्हें बताया कि उनकी एक साल की छोटी सी अंशिका दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। जिसका ईलाज कराया जाना आवश्यक है।

    घर वालों में डर व्याप्त हो गया। उसी बीच पिता धनेश्वर का भी निधन हो गया। पूरे परिवार को संकट के बादलों ने घेर लिया। माता कृतिबाई ने अपनी मां के घर जाने की सोची जहां अंशिका का उचित उपचार हो सके। वृद्ध मां और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गयी थी। ऐसे में घर के पालन के साथ अंशिका के उपचार का खर्च वहन करना कृतिबाई के लिए कठिन हो गया था। फिर भी उन्होंने अपनी छोटी छोटी बचत से उन्होंने लोगों की सलाह पर रायपुर के निजी अस्पतालों में जांच कराई, पर कुछ हासिल ना हुआ। उन्होंने पुनः चिरायु के चिकित्सकों से संपर्क किया तो चिकित्सकों ने इस बीमारी का चिरायु द्वारा निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी दी। तब कृतिबाई और उनकी मां विनीता बाई के जीवन में आशा की किरण जागी।

    चिरायु योजना द्वारा पहले अंशिका को उपचार के लिए रायपुर के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की सलाह पर नवा रायपुर स्थित सत्यसाईं चिकित्सा संस्थान एवं भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच कराई गई। जहां के चिकित्सकों ने अंशिका की हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थानों में जांच कराने को कहा। जिसके बाद चिरायु के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में अंशिका की जांच कराई। जहां के चिकित्सकों द्वारा अंशिका का दिल का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 14.5 लाख रुपयों का खर्च आया जिसका वहन चिरायु योजना के अंतर्गत शासन द्वारा किया गया।

    इस संबंध में अंशिका की नानी विनीता बाई ने भाव विभोर होकर नम आंखों से बताया कि अंशिका हमेशा दर्द से रोती रहती थी। कभी कभी तो रोते रोते नीली पड़ जाती थी। हमको समझ नहीं आता था हम क्या करें। हालात के आगे मजबूर हो जाते थे। हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारी पोती का इलाज कभी संभव हो पाएगा, चिरायु योजना से अंशिका का इलाज पूरी तरह निःशुल्क हुआ, जिससे हमें राहत मिली। अब जब अंशिका हंसती है तो उसकी मुस्कुराहटों को देख कर हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन को हम धन्यवाद देते हैं। जिनके कारण हमारी बिटिया अब स्वस्थ है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफलाग कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक में ली
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय-सारिणी अपरिहार्य कारणों से स्थगित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?