Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अलग-थलग पड़े भूपेश बघेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अलग-थलग पड़े भूपेश बघेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अलग-थलग पड़े भूपेश बघेल*

    हालात बद-से-बदतर

    -कांग्रेस पार्टी अलग-अलग गुटों में बट चुकी है

    रायपुर(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में मचे घमासान के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-थलग पड़ गए हैं। सत्ता में रहते हुए सत्ता व संगठन में तालमेल नहीं रहने के कारण कांग्रेस पहले भी कई गुटों में बँटी नजर आ रही थी और हालात आज भी वही, या कहें कि उससे भी बदतर हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की यह अंदरूनी तकरार अब मौके-बेमौके खुलकर सामने आ रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सत्ताकाल के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल के बीच की अंतर्कलह हो या फिर जयसिंह अग्रवाल के साथ मनभेद हो, आज के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का मनमुटाव हो, कांग्रेस संघर्ष से उबरने का नाम ही नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री रहते बघेल ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से मोहन मरकाम को हटाने के लिए लगातार जोड़-तोड़ करते रहे और उसमें वह कामयाब भी हो गए लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस पार्टी में लगातार तकरार जारी रही। आज हालात ये हैं कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन की जिम्मेदारी तय तक नहीं हो रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बैज और लखमा के बीच की लड़ाई तो जगजाहिर है। कैसे बैज की टिकट काटकर लखमा को दे दी गई? विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से अंतर्द्वंद के चलते लगातार गर्त में चली गई और उससे भी तेज रफ्तार से लोकसभा चुनाव में उसे रसातल में जाना पड़ा है। कांग्रेस लगातार 5 वर्षों से अपनी अंदरूनी लड़ाई लड़ती रही। इसकी शुरुआत ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फार्मूले के साथ हुई जब भूपेश बघेल का ढाई वर्ष का कार्यकाल समाप्त हुआ तब टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री बनने के लिए बेताब नजर आए लेकिन भूपेश बघेल ने अपनी पहुँच का फायदा उठाते हुए सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनने से रोक दिया। आज भूपेश बघेल की वजह से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है और खुद भूपेश बघेल आज अकेले पड़ गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* ईमानदारी और मेहनत से विद्यार्थियों को कराया गया अध्यापन शिक्षक के लिए सम्मान का रास्ता – विनोद गुप्ता
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार ने जारी की अधिसूचना,छत्‍तीसगढ़ के इन जिलों में होगी उपभोक्‍ता फोरम की स्‍थापना,देखे अधिसूचना…
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?