Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिना लायसेंस के ओटीसी दवाओ की बिक्री की अनुमति पर केमिस्टो ने जताई आपत्ति
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिना लायसेंस के ओटीसी दवाओ की बिक्री की अनुमति पर केमिस्टो ने जताई आपत्ति

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बिना लायसेंस के ओटीसी दवाओ की बिक्री की अनुमति पर केमिस्टो ने जताई आपत्ति

    कहा जनहित में केन्द्र सरकार प्रस्ताव को करे रद्द

    दुर्ग। बिना लायसेंस के ओटीसी दवाओं की बिक्री की अनुमति देने केन्द्र सरकार के प्रस्ताव पर ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड इनिस्ट्स (एआईओसीडी) के राष्ट्रीय सह सचिव अविनाश अग्रवाल व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने गहरी चिंता जताई है। जिसके विरोध में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर प्रस्ताव से जुड़े महत्वपूर्ण जोखिमों से अवगत कराकर प्रस्ताव को जनहित में रद्द करने की मांग की हैं।

     

    ज्ञापन के माध्यम से एआईओसीडी के राष्ट्रीय सह सचिव अविनाश अग्रवाल व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधीर अग्रवाल ने कहा है कि यह प्रस्ताव मौजूदा दवा कानूनों, फार्मेसी विनियमों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों सहित प्रासंगिक कानूनी ढांचे का उल्लंघन करेगा। उचित विनियमन के बिना ओटीसी दवा बिक्री की अनुमति देने से गंभीर खतरा पैदा हो सकते हैं। इन खतरों में खतरनाक स्व-चिकित्सा और नशीली दवाओं का दुरुपयोग, फार्मासिस्ट परामर्श सेवाओं का अभाव, प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं का बढ़ता जोखिम, नकली दवाओं का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में देरी, दवा की अधिक मात्रा के कारण बीमारियों की अधिक घटनाएं, दवा भंडारण के मानकों से समझौता, अपर्याप्त फार्माकोविजिलेंस उपाय शामिल है। जो जनता के स्वास्थ्य पर विपरित असर डालेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस प्रस्ताव के बहुआयामी निहितार्थों पर पुन: विचार करना चाहिए, क्योंकि सामान्य और किराने की दुकानों में दवाओं की अनियमित उपलब्धता समाज के सर्वोतम हितों की पूर्ति नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में 12.40 लाख केमिस्टों की सदस्यता के साथ एआईओसीडी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की अखंडता को कमजोर करने वाले किसी भी उपाय को बर्दाश्त नही करेंगी। यदि केन्द्र सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द नही किया तो अगामी दिनों में छत्तीसगढ़ समेत देशभर के केमिस्ट सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* IAS अनिल टुटेजा को ED ने 6 दिन की रिमांड में फिर लिया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को चुनाव आयोग ने कारण बताओ का नोटिस किया जारी 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?