Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कटघोरा में आयोजित आमसभा को किये संबोधित।
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कटघोरा में आयोजित आमसभा को किये संबोधित।

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *परिवर्तन यात्रा से परिवर्तन होना तय है : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कटघोरा में आयोजित आमसभा को किये संबोधित।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली परिवर्तन यात्रा के द्वितिय चरण के तहत कटघोरा में आयोजित आम सभा को संबोधित किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण किया है। कांग्रेस पार्टी के पास भ्रष्टाचार एवं घोटालों के सिवाय जनता को देने के लिए कुछ नहीं है। पिछले चुनाव के पहले कांग्रेस के द्वारा जो घोषणा पत्र बनाई गयी जिसमें न उन्होंने जनता के बारे में सोचा न प्रदेश के लिये सोचा उनका उद्देश्य केवल यह था कि सत्ता में आना है और कैसे भी करके सरकार बनाना है जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें यदि 5 सालों के बाद आज हम देखेंगे तो अधिकांश बिन्दु केवल कागजों में पढ़े हुए है। कांग्रेस की इस सरकार ने इन पांच सालों में जनता को छलने एवं उन्हें अपमानित करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी है, गौठान घोटाला, शराब घोटाला, कोल घोटाला, अवैध उत्खनन, डीएमएफ कि राशि में बंदरबाट, पिएससी के नतीजों में धांधली, इनका भ्रष्टाचार, अराजकता, अन्याय की प्रायोजक बन गई है। यह परिवर्तन यात्रा इस कुशासन से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए जनता-जर्नादन का शंखनाद है और निश्चित ही इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होना तय है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230922-WA0015.mp4

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता को वादे पूरे करने वाली सरकार चाहिए। वादाखिलाफी करने वाली नहीं यह पहली ऐसी सरकार है जिन्होंने घोटाला करने में बेजुबान गायों को भी नहीं छोड़ा है, प्रदेश में तरह-तरह के घोटाले किये जा रहे। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे भारत देश को गौरन्वित करने के लिये नए-नए विकास कर रहे है, भारत को विश्व गुरू बनाने अग्रसर है और दुसरी तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार है जिन्होंने अपने फायदे के लिये प्रदेश के 12 लाख लोगों के सर से छत छीन कर बैठी है, उन्हें लाल टेन युग पर ढ़केल रही है, प्रदेश में आज अपराधी फर्स्ट गेयर पर चल रहे है और प्रदेश सरकार रिवर्स गेयर पर, सत्ता में आने के 10 दिन बाद शराबबंदी करने वाले 2 हजार करोड़ रू के शराब घोटला कर रहे हैं, शराब की नदियां बहा रहे है, धान धन्य से सम्पन्न छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने करोड़ो रु के कर्ज से लाद दिया है और अपने पार्टी विशेष कार्यक्रम में करोड़ों खर्च कर रहें है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता के जुबान में केवल एक ही नारा सुनाई दे रहा है “अब अउ नहीं सहबों, ए दारी बदल के रहिबों” परिवर्तन यात्रा में निरंतर मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचारी और जन विरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में मिल रहा जनता का आशीर्वाद एवं समर्थन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेशवासियों ने जनविरोधी कांग्रेस सरकार की विदाई सुनिश्चित कर दी है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर* (C.G) तहलका की सबसे बड़ी एग्जिट पोल चुनाव के बारे में लिए देखते हैं………….
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मिलेट्स, कुट्टू आधारित पास्ता, फलाहारी नमकीन, फलाहारी कुकीज़, बाजरा कुकीज़ और क्रैकर्स, हर्बल चाय, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज़ सहित उत्पादों की विविध श्रृंखला का किया प्रदर्शन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?