Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार से अच्छी खबर ? PPF, सुकन्या समृद्धि समेत 12 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढऩे की संभावना है..!
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरकार से अच्छी खबर ? PPF, सुकन्या समृद्धि समेत 12 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढऩे की संभावना है..!

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरकार से अच्छी खबर ? PPF, सुकन्या समृद्धि समेत 12 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढऩे की संभावना है..!

    केंद्र सरकार जल्द ही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ा सकती

    नई दिल्ली। Good news from the government: केंद्र सरकार जल्द ही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें बढ़ा सकती है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय 30 जून तक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए ब्याज दरों की समीक्षा करेगा और दरें बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। पिछली तिमाही में सरकार ने ब्याज दरों को स्थिर रखा था। माना जा रहा है कि इस समय छोटे निवेशकों को राहत मिल सकती है।

     

    फिलहाल सरकार पोस्ट ऑफिस सेविंग्स, पीपीएफ, सुकन्या, सीनियर सिटिजन्स, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट जैसी कुल 12 तरह की छोटी बचत (Good news from the government) योजनाएं चला रही है। इसके माध्यम से सरकार निवेशकों को लंबी अवधि में अधिक रिटर्न प्रदान करने के लिए हर तीन महीने में ब्याज दरों की समीक्षा और संशोधन करती है। हालांकि, पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली सात तिमाहियों में पहली बार सरकार ने इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में बढ़ोतरी नहीं की है।

    जनवरी में बढ़ोतरी

    वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही के लिए सरकार ने सिर्फ दो योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इसमें सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8 प्ऊीसदी से बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दी गई। इसके अलावा तीन साल की टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दी गई है।

    पीपीएफ दरें तय

    पिछले तीन साल से पीपीएफ रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अप्रैल-जून 2020 में इसे 7.9 प्रतिशत से संशोधित कर 7.1 प्रतिशत कर दिया गया। कोरोना काल में सरकार ने कई बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन और कटौती की थी। तब से पीपीएफ की ब्याज दर 7.1 फीसदी पर स्थिर बनी हुई है। इस बीच ब्याज दरों में तो कई बदलाव किए गए लेकिन पीपीएफ में कोई बदलाव नहीं किया गया। उम्मीद है कि सरकार यहां भी कुछ राहत दे सकती है।

    विशेषज्ञों का क्या कहना है?

    पीपीएफ समेत सभी छोटी बचत योजनाओं (Good news from the government) पर ब्याज दर सरकार के लिए एक संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा है। लाखों छोटे निवेशकों को फायदा पहुंचाने के लिए दरें बढ़ाने का दबाव है। यह घरेलू बचत को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम होगा। हालांकि विशेषज्ञों की राय है कि अगर ब्याज दर बढ़ेगी तो सरकारी खर्च बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष निभाएगा सकारात्मक भूमिका : डॉ. महंत , देश के नेता प्रतिपक्ष बनने पर दी बधाई
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* CG NEWS: नगरीय निकायों और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया जोर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?