Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए मिशन अव्वल जैसे नवाचार प्रशंसायोग्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए मिशन अव्वल जैसे नवाचार प्रशंसायोग्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 24, 2024No Comments7 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए मिशन अव्वल जैसे नवाचार प्रशंसायोग्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए धमतरी जिले में मिशन अव्वल का नवाचार किया गया, यह बहुत प्रशंसा योग्य है। बच्चों को आगे बढ़ते देखना बहुत अच्छा लगता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण सूत्र हैं कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल समारोह के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के अवसर पर कही।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धमतरी जिला प्रशासन ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन अव्वल आरंभ किया। यह बहुत सफल रहा है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड में जिले के बेटे-बेटियों ने बहुत अच्छे अंक हासिल किये हैं। उन्हें हम सम्मानित करने जा रहे हैं। जो इतने अच्छे रिजल्ट आये, उसके पीछे मिशन अव्वल की बड़ी भूमिका रही है।

    इसके अंतर्गत हर महीने टेस्ट लिये जाते थे। आखरी महीने में बच्चों को बोर्डिंग में रखकर विशेष रूप से तैयारी कराई गई। इसका अच्छा परिणाम हुआ और बहुत अच्छे नतीजे आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 55 करोड़ 15 लाख रुपए के 122 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है।

    ़

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। यह केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है अपितु किसी भी क्षेत्र में उन्नति करना है तो अच्छी शिक्षा बहुत जरूरी है। आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़िये। छत्तीसगढ़ में उच्च स्तर के शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध हैं।

    आप इनका लाभ लीजिए। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की परिकल्पना वर्ष 2047 तक विकसित भारत तैयार करने की है। इसके अनुरूप हमें भी वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करना है और इसके लिए निश्चित रूप से शिक्षा जगत का बड़ा योगदान होगा।

    आप सभी मन लगाकर पढ़िये। धमतरी में विनोबा एप और स्वाध्याय एप जैसे शैक्षणिक नवाचार किये गये हैं। इसका लाभ बच्चों को अवश्य मिलेगा। सफलता के लिए दो चीजें बहुत जरूरी है पहला इच्छा शक्ति और दूसरा कड़ी मेहनत।

    अभी कुछ मेधावी बच्चों के अनुभव आपने सुने, उन्होंने बताया कि कितनी कड़ी मेहनत उन्होंने की है। आप सभी सपने देखिये, आप देश के कर्णधार हैं। सपने देखिये और आगे बढ़िये। मुख्यमंत्री ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए एक पंक्ति से अपनी बात समाप्त की।

    वो दूर खड़ी मंजिल इंगित कर तुम्हें बुलाती है, साहस से बढ़ने वालों के माथे पर चंदन लगाती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी जीवनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में थोड़ा समय योग के लिए जरूर निकालें।

    अपने संबोधन में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि शिक्षा के महत्व को आज ही नहीं, हजारों साल से माना जा रहा है। हमारे यहां ज्ञान-विज्ञान की परंपरा रही है। बच्चों के इतने अच्छे अंक देखकर बहुत अच्छा लगता है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण होता है।

    अपने संबोधन में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि स्वतंत्रता के सौ बरस पूरे होने पर विकसित भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। उसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का निर्णय लिया गया और इस पर काम आरंभ हो गया है।

    मुख्यमंत्री जी ने इस विजन डाक्यूमेंट में सबसे ज्यादा प्राथमिकता शिक्षा को दी है क्योंकि शिक्षा बढ़िया हो गई तो सब कुछ अच्छा हो जाएगा।

    इस मौके पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार भी मौजूद रहे।

    साथ ही इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू, इंदरचंद चोपड़ा, श्रवण मरकाम, श्रीमती पिंकी शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी और एसपी आंजनेय वार्ष्णेय मौजूद रहे।

    55.15 करोड़ रुपए की लागत से 122 कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण-शिलान्यास- उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर धमतरी जिले में 55 करोड़ 15 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 16 करोड़ 4 लाख रुपए के 101 कार्यों का लोकार्पण एवं 39 करोड़ 11 लाख रुपए के 21 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

    मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा लोकार्पित किये गये कार्यों में नगर निगम धमतरी के तहत 10 करोड़ 31 लाख 80 हजार रूपये की लागत के 77 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग धमतरी के 2 करोड़ 64 लाख 40 हजार रूपये के 9 कार्य, कृषि विभाग के तहत एक करोड़ 10 लाख 29 हजार रूपये के 3 कार्य, 98 लाख 24 हजार रूपये के 5 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 53 लाख 41 हजार रूपये की लागत के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के तहत 36 लाख 17 हजार रूपये की लागत के 4 कार्य और वन विभाग के तहत 9 लाख 50 हजार रूपये की लागत के 2 कार्य शामिल हैं।

    साथ ही मुख्यमंत्री ने जल प्रबंध संभाग रूद्री के तहत 12 करोड़ 92 लाख 01 हजार रूपये की लागत के 2 कार्य, लोक निर्माण विभाग धमतरी के तहत 11 करोड़ 19 लाख 57 हजार रूपये की लागत के 3 कार्य, नगर निगम धमतरी के 11 करोड़ 95 हजार रूपये के 14 कार्य, विद्युत विभाग के 3 करोड़ 78 लाख 91 हजार रूपये की लागत के एक कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जनपद पंचायत नगरी के 19 लाख 96 हजार रूपये की लागत के एक कार्य का शिलान्यास किया।

    इन बच्चों को किया सम्मानित-

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आज धमतरी में ‘‘मिशन अव्वल‘‘ के तहत दसवीं और बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मानित किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुरुद के कक्षा दसवीं के आयुष सोनकर और के. प्रसन्ना रेड्डी, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी के अक्षत सिन्हा, शासकीय हाईस्कूल सांकरा की कु. निधि साहू, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कण्डेल के दीपांशु यादव, सेनानी कपालफोड़ी की कु. साधना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनीकला की कु. केशिका तारक, शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी की कु. गंगेश्वरी सेठिया और कु. सुलोसुलमणि, बोरसी के कोमल, छिपलीपारा नगरी की कु. ललिता, जामगांव (जी) कुरूद की कु. खुशी, सोरम की कु. सानिया तथा शासकीय हाईस्कूल नगरी की कु. सुनिता को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बारहवीं कक्षा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह के समीर, डीपीएस के आदित्य बरडिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी के भूपेन्द्र कुमार गजेन्द्र, विद्याकुंज विद्यालय धमतरी के प्रियांशु देवांगन, महानदी एकेडमी नगरी की कुमारी ताइबा फातिमा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद की कुमारी हेमार, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुरूद के महेश्वर यादव और कन्या परिसर दुगली की कु. लीलेश्वरी को सम्मानित किया।

    श्री साय ने मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थी बच्चों को वितरित की राशि-

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में श्रम विभाग के मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 7594 हितग्राहियों को एक लाख 41 हजार 35 रुपए और मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 119 हितग्राहियों को 6 लाख 41 हजार 500 रुपए की राशि वितरित की।

    मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो संतानों को एक हजार रुपए से 10 हजार रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है। इसी तरह मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो संतानों में से छात्र को 5 हजार रुपए व छात्रा को 5 हजार 500 रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 1339 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, ये रहा अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक…
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* CG: सांसद एवं कलेक्टर की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक ने नये कानूनों के संबंध में दी जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?