Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आईटीआई अफसर की नहीं होगी सेवा समाप्त, हाई कोर्ट ने खारिज की शासन की अपील
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आईटीआई अफसर की नहीं होगी सेवा समाप्त, हाई कोर्ट ने खारिज की शासन की अपील

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आईटीआई अफसर की नहीं होगी सेवा समाप्त, हाई कोर्ट ने खारिज की शासन की अपील

    सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क, 18 जून। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नियुक्त किए गए प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति को रद्द करने के शासन के आदेश को निरस्त करने के सिंगल बेंच के आदेश को यथावत रखा है और शासन की अपील खारिज कर दी है।

     

    याचिकाकर्ता दुर्गेश कुमारी, महेश, टिकेंद्र वर्मा व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि उन्हें 10 जनवरी 2013 को रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक के आदेश पर प्रशिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया था। दो साल की परीवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद उन्हें नियमित कर दिया गया था। इसके बाद निदेशक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार की ओर से 6 अक्टूबर 2021 को कहा गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण नियम 1998 के प्रावधानों के अनुसार उनकी नियुक्ति नहीं हुई थी, इसलिये उनके सेवाएं समाप्त की जाती है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ताओं के तर्क से सहमति देते हुए 6 अक्टूबर 2021 के आदेश को निरस्त कर उनकी सेवाएं यथावत रखने का आदेश दिया।

    सिंगल बेंच के आदेश को शासन की ओर से डिवीजन बेंच में चुनौती दी गई। इसमें सिंगल बेंच के आदेश को उचित व न्यायसंगत बताते हुए शासन की रिट याचिका खारिज कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति शासकीय सेवकों की तरह किए जाने की पुष्टि होती है। उन्होंने अपने सेवा के 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन्हें संविधान के अनुच्छेद 311 (2) के तहत संरक्षण मिलता है। केवल नोटिस जारी कर उन्हें सेवा से नहीं हटाया जा सकता।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* PM Kisan Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की, किसानों के खाते में पहुंचने लगे दो-दो हजार रुपये
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के स्वागत रैली में दर्जनों कार्यकर्ताओं की जेब कटी, जेबकतरो ने लाखों रूपये किये पार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?