Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* करीना कपूर की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* करीना कपूर की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें! हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    किताब के टाइटल में बाइबल शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर एक शख्स ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर) ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस जीएस आहलूवालिया की सिंगल बेंच ने किताब की को ऑथर अदिति शाह भीमजियानी, अमेजन इंडिया, जगरनाट बुक्स से भी जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 1 जुलाई को होगी।

     

    बॉलीवुड अभिनेत्र करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। मामला प्रेग्नेंसी पर लिखी गई उनकी किताब से जुड़ा हुआ है। किताब के टाइटल में बाइबल शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर एक शख्स ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इसी सिलसले में शख्स ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले एडिशनल सेशन कोर्ट ने इस मामले में याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद एडवोकेट क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाई कोर्ट में आदेश को चनौती दी है।

     

    हाई कोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। याचिकाकर्ता ने उनपर ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आऱोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि करीना कपूर ने अपनी किताब ‘Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible’ में ‘बाइबिल’ शब्द का उपयोग करके ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की जानी चाहिए।

     

    करीना कपूर खान के अलावा, याचिका के अन्य रेस्पोंडेंट अमेज़ॅन ऑनलाइन शॉपिंग, जगरनॉट बुक्स और पुस्तक के सह-लेखक हैं। सबसे पहले इस मामले में एंथनी ने जबलपुर के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीना ने ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत किया है क्योंकि ‘पवित्र पुस्तक बाइबिल’ की तुलना अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी से नहीं की जा सकती।

    जब पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो वकील ने अदालत का रुख किया और इसी तरह की मांग करते हुए एक निजी शिकायत दर्ज की। हालांकि मजिस्ट्रेट कोर्ट ने भी इस आधार पर याचिका खारिज कर दी कि शिकायतकर्ता यह स्थापित करने में विफल रहा कि ‘बाइबिल’ शब्द के इस्तेमाल से ईसाई समुदाय की भावनाएं कैसे आहत हुईं। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त सत्र न्यायालय का रुख किया और उसने भी कोई राहत देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट का रुख किया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया करीना कपूर को नोटिस, जानें मामला
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हरियाणा में सीएम के साथ विधायक रिकेश ने किया मंच साझा…. कई सामाजिक बैठकों में हुए शामिल, हुआ भव्य अभिनंदन… पार्टी ने रांची का दिया नया दायित्व तो आज हरियाणा से झारखंड रवाना…
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?