Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड बने सुरक्षा और सफलता की मिसाल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड बने सुरक्षा और सफलता की मिसाल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड बने सुरक्षा और सफलता की मिसाल*

    *जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2024/* जशपुर के देशदेखा क्षेत्र में आयोजित जशपुर जैम्बोरी महोत्सव ने पूरे राज्य में साहसिक खेलों की एक नई लहर को जन्म दिया। इस महोत्सव की खास बात यह रही कि इसे जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड दल ने न केवल बखूबी संचालित किया, बल्कि हर पहलू में उच्च स्तर की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया।

    पहाड़ी बकरा एडवेंचर एवं जशप्योर की तरफ से 5 सदस्यीय इस दल मे जशपुर जिले के प्रथम इंटरनेशनल रॉक क्लाइम्बिंग गाइड रवि सिंह की प्रमुख भूमिका रही। रवि के साथ ही तेजल भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक, रीमा सिंह एवं रुशनाथ भगत ने रॉक क्लाइम्बिंग एवं एडवेंचर एक्टिविटी को अभूतपूर्व तरीके से सम्प्पन्न किया। इस महोत्सव के सफल आयोजन में प्रमुख संचालक एवं गाइड्स की सटीक योजना और प्रशिक्षित दृष्टिकोण ने एक अहम भूमिका निभाई। स्थानीय गाइड दल ने अपने अनुभव और हुनर के दम पर इस कार्यक्रम को शानदार तरीके से पूरा किया, जिससे इस आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने का एक नया मापदंड स्थापित हुआ है।

    ज्ञातव्य रहे की जशपुर जिला प्रशासन और पहाड़ी बकरा एडवेंचर के इस अद्वितीय प्रयासों से स्थानीय युवाओं को इस प्रकार की विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला है, जिससे वे न केवल इस क्षेत्र में रोज़गार के नए अवसरों से जुड़े हैं, बल्कि साहसिक खेलों के आयोजनों में अपनी कुशलता का भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इन गाइड्स को गत वर्ष में पहाड़ी बकरा एडवेंचर के अंतर्राष्ट्रीय रॉक क्लाइम्बिंग प्रशिक्षकों, स्वप्निल राचेलवार, अमृत होसे एवं डेव गेट्स द्वारा विशेष तौर पर तैयार की गयी रॉक क्लाइम्बिंग और सुरक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके तहत वे रॉक क्लाइम्बिंग के दौरान आपात स्थिति से निपटने, उपकरणों का उपयोग करने, और प्रतिभागी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कौशल से पूरी तरह सक्षम हो चुके हैं। जशपुर जैम्बोरी महोत्सव के दौरान, इन गाइड्स ने हर क्लाइम्बिंग रूट पर अपनी कड़ी निगरानी रखी और किसी भी संभावित खतरे को पहले ही पहचान कर उसे टालने के हर संभव प्रयास किए।

    इस महोत्सव में न केवल जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग, बल्कि देशभर से आए साहसिक खेल प्रेमियों ने भाग लिया। हर प्रतिभागी ने न केवल इस आयोजन का आनंद लिया बल्कि खुद को पूरी तरह से सुरक्षित भी महसूस किया। स्थानीय गाइड दल ने हर प्रतिभागी को उनकी क्षमता और अनुभव के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना का सामना नहीं करना पड़ा।

    जशपुर के इन स्थानीय गाइड्स के प्रयासों ने इस महोत्सव को न केवल सफल बनाया बल्कि यह भी सिद्ध किया कि स्थानीय प्रतिभाओं को यदि सही दिशा और अवसर मिले तो वे किसी बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित कर सकते हैं। जैम्बोरी महोत्सव के इस शानदार और सुरक्षित संचालन ने जशपुर के साहसिक खेल पर्यटन में एक नया अध्याय जोड़ा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नवपदस्थ कलेक्टर श्री व्यास से ब्रम्ह कुमारी दीदियों ने की मुलाकात
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल जीवन मिशन योजना: बंधाटोली के 88 परिवारों को दिया गया घरेलू नल कनेक्शन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?