Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रोमांचक एडवेंचर ट्रिप पर कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने लिया हिस्सा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* रोमांचक एडवेंचर ट्रिप पर कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने लिया हिस्सा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *रोमांचक एडवेंचर ट्रिप पर कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने लिया हिस्सा*

    *जशपुर देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर का किया दौरा* 

    *जशपुरनगर 27 दिसम्बर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जशपुर जिले में बढ़ते पर्यटन की सुविधा और असीम संभावनाओं को सार्थक रूप मिल रहा है। यहॉ जिला पर्यटन के क्षेत्र में पूरे राज्य सहित विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। वही कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल बिलासपुर के आउटडोर क्लब के छात्रों ने 23 से 27 दिसंबर 2024 तक जशपुर देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर का दौरा किया। इस ट्रिप के दौरान छात्रों ने रॉक क्लाइम्बिंग, कैंपिंग, हाइकिंग और एग्रो टूरिज्म जैसी गतिविधियों जो कि ट्रिप स्कूल के आउटडोर क्लब की वार्षिक वर्कशॉप का हिस्सा था में भाग लिया।

    यह लगातार दूसरा वर्ष है जब यह स्कूल जशपुर में अपनी आउटडोर क्लब वर्कशॉप के लिए आया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति और एडवेंचर के करीब लाना है, जिससे वे नेतृत्व, टीम वर्क और आत्मनिर्भरता जैसे कौशल विकसित कर सकें एवं साथ ही ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को पाठ्यक्रम से बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती हैं और उन्हें भविष्य के लिए नई दृष्टि देती हैं तथा नए आयाम भी खोलती हैं। कैरीयर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल का आउटडोर क्लब छत्तीसगढ़ क्लाइम्बिंग इनिशिएटिव द्वारा विकसित देश देखा क्लाइम्बिंग सेक्टर की अवधारणा से प्रेरित है, जिसे घूमंतू टूर्स और जशप्योर जैसे स्थानीय सहयोगियों का समर्थन प्राप्त है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को एडवेंचर गतिविधियों और प्रकृति के प्रति आकर्षित करना है, जिससे वे इसे करियर विकल्प के रूप में देख सकें।

    इस बार की यात्रा में छात्रों ने जशपुर के जनजातीय उद्यमियों से बातचीत की, जो जशप्यो ब्रांड से जुड़े हैं। उन्होंने जंगलों में उगाए गए प्राकृतिक उत्पादों के बारे में सीखा और जशप्योर द्वारा तैयार भोजन का स्वाद भी लिया। इसके अलावा, स्थानीय गाइड्स ने छात्रों को विभिन्न आउटडोर स्किल्स के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया, एवं स्वच्छ भारत के मोटो को सार्थक करते हुए देशदेखा को साफ भी किया।

    *छात्रों ने स्थानीय उद्यमियों और खाद्य उत्पादकों से भी मुलाकात की और भोजन निर्माण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की*

    यह ट्रिप न केवल छात्रों के लिए एक शैक्षिक और रोमांचक अनुभव थी, बल्कि जशपुर क्षेत्र को एडवेंचर पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम साबित हुई। साथ ही देशदेखा के स्थानीय समुदाय को परमिट एवं अन्य सहायता के रूप में आर्थिक बढ़ावा भी मिला। समिति के अध्यक्ष विपिन जी का कहना है, शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसे एडवेंचर खेलों से गांव को क्या सहायता मिल सकती है, परन्तु देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर बनने के बाद से अमिति परमिट के रूप में पैसे आने शुरू हो गए हैं और स्थानीय महिलाएं दोना पत्तल बेच कर आजीविका अर्जित कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 103 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से गांव के सभी लोगों को मिल रहा है घर पर पानी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एसआईएस के पांच जवानों को दिया गया प्लेसमेंट लेटर 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?