Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    टाटा मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट

    देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने कस्टमर्स को झटका दे दिया है. कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वेहिकल्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. टाटा मोटर्स की गाड़ियां लगभग 2 फीसदी महंगी होने जा रही हैं. नई कीमतें एक जुलाई से लागू होने वाली हैं. टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि कमोडिटी प्राइस में आ रही तेजी के चलते उसे अपने वेहिकल्स के रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं. कंपनी का कहना है कि सभी वैरियेंट पर यह वृद्धि अलग-अलग होगी. टाटा मोटर्स ने बयान जारी करते हुए कहा कि कंपनी इस समय नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में जुटी हुई है. यह वाहन जेन नेक्स्ट कस्टमर्स की जरूरतों के हिसाब भारत, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और साउथ कोरिया में डिजाइन किए जा रहे हैं. यह सभी वाहन मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस होंगे. रेवेन्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने पिछली बार अपने कॉमर्शियल वेहिकल्स की कीमतें मार्च में 2 फीसदी बढ़ाई थी. टाटा मोटर्स का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 52.44 अरब डॉलर रहा है.

     

    टाटा मोटर्स के स्टॉक ने इस साल दिया 26 फीसदी रिटर्न

    इस साल टाटा मोटर्स का स्टॉक भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. उसमें लगभग 26.6 फीसदी का उछाल आ चुका है. बुधवार दोपहर को कंपनी के शेयर्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगभग 2.40 रुपये (0.24 फीसदी) नीचे चले गए थे. टाटा मोटर्स का स्टॉक 983 रुपये के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था. पिछले कुछ दिनों से इसमें लगातार उछाल आ रहा था. इस साल यह कई बार 1000 रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुका है. उधर, टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर एंड लैंडरोवर ने अपनी लोकप्रिय कार फ्रीलैंडर को नए कलेवर में उतारने का फैसला किया है. इसके लिए चीन की चेरी ऑटोमोबाइल से हाथ मिलाया गया है. फ्रीलैंडर को इलेक्ट्रिक अवतार में लाया जाएगा. फ्रीलैंडर को लगभग एक दशक पहले बंद कर दिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हमेशा मेरे दोस्त बने रहना’, भाई राहुल गांधी को प्रियंका गांधी ने किया बर्थडे विश
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आइसक्रीम में मिली उंगली पुणे फैक्ट्री के कर्मचारी की..: पुलिस को शक
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?