Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी,कमेटी में होंगे मेडिकल कालेज के डीन, सीनियर मेडिकल प्रोफेसर्स के अलावा वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी,कमेटी में होंगे मेडिकल कालेज के डीन, सीनियर मेडिकल प्रोफेसर्स के अलावा वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने विशेष सचिव की अगुवाई में बनेगी कमेटी,कमेटी में होंगे मेडिकल कालेज के डीन, सीनियर मेडिकल प्रोफेसर्स के अलावा वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी

    रायपुर । , 11 जून 2024/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तथा मेडिकल कालेजों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मेडिकल कालेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर चिंता जाहिर की और उनके मानदेय को बढ़ाने तथा उन्हें नियमित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सुझाव पर स्वास्थ्य विभाग को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

     

    इस कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नोडल अधिकारी होंगे। कमेटी में वित्त तथा स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी के साथ ही किसी मेडिकल कालेज के डीन तथा सीनियर प्रोफेसर भी शामिल होंगे। ये कमेटी एक महीने में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मानदेय और उनके नियमितिकरण करने के प्रावधान के बारे में पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के प्रावधानों और नियमों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

     

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक में राजनांदगांव व कवर्धा समेत प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों की सुविधाओं व स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लधु एवं दीर्घ लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए, ताकि समयबद्ध तरीके से काम हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को असिस्टेंट प्रोफेसर्स के रिक्त पदों को जल्द पीएससी के माध्यम से शीघ्र भर्ती करने की बात स्वास्थ्य मंत्री से कही।

     

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में प्रदेश के निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी शीघ्र स्थापना के लिए आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने राज्य के मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार तथा खाली पदों को भरने को लेकर भी विभाग के उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

     

    समीक्षा बैठक में विधानसभा के सचिव श् दिनेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री चंदन कुमार, सीजीएमएससी की एमडी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू, चिकित्सा शिक्षा के संचालक डॉ यू.एस. पैंकरा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* स्‍कूल शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बैठक
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mohan Cabinet Meeting: स्वास्थ्य विभाग में होंगी 40 हजार नई भर्तियां
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………

    August 2, 2026

    🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    August 2, 2026

    311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    • 311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..
    • 🔥 स्टेशनरी घोटाले की जांच ने पकड़ा तूल! पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ पर आयुक्त कार्यालय का आरोप-पत्र, विभागीय जांच शुरू……….
    • 🇮🇳 ‘रक्षा सूत्र’ अभियान को मिला बेटियों का स्नेह! पत्थलगांव की छात्राओं ने जवानों के नाम बांधा विश्वास, भाजपा महिला मोर्चा ने जुटाए 250 रक्षा सूत्र…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?