Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* तोखन साहू ने ली केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ, सीएम साय ने दी बधाई
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* तोखन साहू ने ली केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ, सीएम साय ने दी बधाई

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 9, 2024No Comments1 Min Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    तोखन साहू ने ली केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ, सीएम साय ने दी बधाई

    रायपुर/दिल्ली। आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री परिषद के सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताई है।

    शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद श्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि – नवगठित एनडीए सरकार में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरवशाली क्षण है। उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए हर्ष का विषय है। हम सब मिलकर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए काम करेंगे। देश-प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण, नवनिर्वाचित सांसद एवं विधायक गण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* वर्दी पर दाग बर्दास्त नहीं,SP रजनेश ने कांस्टेबल को किया नौकरी से बर्खास्त..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ECI इसी महीने कर सकता है जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?