Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण*

    *स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा और दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *जशपुरनगर 13 सितंबर 2024/* कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमी पाए जाने पर उन्होंने उनमें सुधार लाने के लिए निर्देशित किया।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. जात्रा ने पहाड़ी कोरवा सेल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी, लैब, स्टोर, मेल वार्ड, फीमेल वार्ड तथा प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी प्रकार की आपातकालीन स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही तत्काल स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए गए। डॉ. जात्रा ने बगीचा में बढ़ते सर्पदंश को देखते हुए एंटी स्नेक वेनोम की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे इसके लिए स्टोर कीपर को सही समय पर मांग करने तथा सभी आपातकालीन दवाओं का भंडारण और सीजी एमएससी से ऑनलाइन मांग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ब्लड स्टोर में हमेशा ब्लड उपलब्ध हो इसके लिए बीपीएम और एमएलटी को निर्देशित किया। डॉ. जात्रा ने लैब में संभावित सभी प्रकार के टेस्ट करने एवं सिकल सेल के मरीजों का एलेक्ट्रोफोरेसिस जांच सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती मरीजों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग के निर्देश दिए।

    सीएमएचओ डॉ. जात्रा के द्वारा सीएचसी सन्ना का भी औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ अव्यवस्था पाए जाने पर प्रभारी को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए। डॉ जात्रा एवं श्री देवेन्द्र राठौर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा और सोनक्यारी का भी निरीक्षण किया गया। ओपीडी-आईपीडी, स्टोर, तथा प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान सभी को व्यवस्थित रखने और सभी प्रकार की आपातकालीन स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और तत्काल स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 01 से 30 सितम्बर तक आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया जाएगा पोषण अभियान 
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* 1,000 दिवसीय “भारतीय संस्कृति बचाओ यात्रा” के तहत हर्ष सनातनी पहुंचे पत्थलगांव , नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल के साथ समस्त गणेशोत्सव पंडालों में पहुंचकर किए दर्शन एवं रखी अपनी बात
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….

    July 18, 2026

    🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..

    July 18, 2026

    गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….
    • 🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..
    • गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….
    • पत्थलगांव के डिवाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास! रायपुर में गूंजा डॉ. विकास और डायरेक्टर मेघा गर्ग का नाम, हुमा कुरैशी के हाथों मिला महा-सम्मान!”……………
    • 📰 जर्नलिस्ट एसोसिएशन का असर: पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के निवेदन पर जशपुर पहुंचे कमिश्नर; राजस्व मामलों के तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?